चुपचाप खेल गई बड़ा दांव! 3 लाख लोगों ने खरीदी ये फैमिली कार

15 March 2026

By; Aaj Tak Auto

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट

भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में खींचतान जारी है. हालांकि इस सेगमेंट में बहुत ज्यादा ऑप्शन नहीं है, लेकिन कुछ कारों पर लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा है.

Photo: Marutisuzuki.com

Dzire है लीडर

Maruti Dzire कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की लीडर है. लेकिन हुंडई की एक कार ने बड़ी ही खामोशी से अपना एक अलग फैन बेस तैयार कर लिया है.

Photo: ITG

6 साल पुरानी कार का जलवा

हम बात कर रहे हैं Hyundai Aura की. लॉन्च के करीब 6 साल बाद इस कार की घरेलू बाजार में कुल बिक्री 3 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है.

Photo:Hyundai.com

Aura की बिक्री 3 लाख के पार

जनवरी 2020 में लॉन्च हुई Aura ने अब तक भारतीय बाजार में कुल 3,02,365 यूनिट की बिक्री दर्ज कर ली है.

Photo:Hyundai.com

फरवरी में बिक्री 

फरवरी 2026 में इसके 6,733 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल फरवरी-25 की 4,797 यूनिट के मुकाबले लगभग 40% ज्यादा हैं.

Photo:Hyundai.com

एक्सपोर्ट में भी रफ्तार

Aura का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है. जनवरी 2026 के अंत तक कंपनी इसके 1,44,199 यूनिट विदेश भेज चुकी है.

Photo:Hyundai.com

कुल बिक्री 4 लाख के पार

अगर डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स को मिलाया जाए तो इस कार की कुल बिक्री 4,46,564 यूनिट तक पहुंच चुकी है.

Photo:Hyundai.com

GST रिफॉर्म ने दी रफ्तार

कार की बिक्री बढ़ने की बड़ी वजह GST 2.0 भी रही है. सितंबर 2025 के बाद टैक्स बदलाव के कारण इसकी कीमतों में अच्छी-खासी कमी आई.

Photo:Hyundai.com

कीमत है इतनी

फिलहाल 11 वेरिएंट में आने वाली Aura की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 8.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है.

Photo:Hyundai.com

इंजन क्षमता

इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो  82 bhp की पावर और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. 

Photo:Hyundai.com

CNG वेरिएंट

ये सेडान CNG वेरिएंट में भी आती है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 17 किमी/लीटर और सीएनजी 22 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo:Hyundai.com

केबिन फीचर्स

इसके केबिन में 8 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम, 3 इंच का छोटा मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, USB और वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo:Hyundai.com

सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर, सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo:Hyundai.com

Read Next