इस कंपनी की हुई रिकॉर्ड सेल, 30 दिनों में 51,902 यूजर्स ने खरीदी कारें

01 May 2026

By: Aajtak Auto

17% बढ़ी सेल

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2027 की दमदार शुरुआत की है. घरेलू मार्केट में कंपनी ने इस महीने पिछले साल के मुकाबले 17 परसेंट ज्यादा सेल की है. 

Photo: hyundai.com

कितनी हुई है सेल?

अप्रैल में हुंडई ने भारत में 51,902 यूनिट्स को बेचा है. भारत में कंपनी की अप्रैल महीने में हुई ये अब तक की सबसे अच्छी सेल है.

Photo: hyundai.com

वेन्यू की बंपर डिमांड 

ब्रांड की सेल में वेन्यू का बड़ा योगदान है. कंपनी की मानें तो इस कार की 12,420 यूनिट्स बिकी हैं. ये कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है.

Photo: hyundai.com

मिली है 5-स्टार सेफ्टी

हाल में ही इस कार की भारत एनकैप रेटिंग सामने आई थी, जिसमें गाड़ी को 5 स्टार रेटिंग मिली थी. इसकी वजह से लोगों का कॉन्फिडेंस कार में बढ़ा है.

Photo: hyundai.com

कितनी है कीमत?

Hyundai Venue की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है. ये कार तीन इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियरबॉक्स मिलेंगे.

Photo: hyundai.com

पहले कितनी थी सेल? 

पिछले साल Hyundai ने अप्रैल में 44,374 यूनिट्स को बेचा था. अगर एक्सपोर्ट्स को मिला दें तो इस साल कंपनी की सेल 65,610 यूनिट्स तक पहुंच गई है.

Photo: hyundai.com

घरेलू मांग का फायदा 

वहीं पिछले साल एक्सपोर्ट के साथ कंपनी की सेल 60,774 यूनिट्स तक पहुंची थी. इस साल कंपनी को बेहतरीन घरेलू डिमांड का फायदा मिला है. 

Photo: hyundai.com

एक्सपोर्ट घटा है

पिछले साल के मुकाबले इस बार कंपनी का एक्सपोर्ट अप्रैल में कम हुआ है. पिछले साल ब्रांड ने 16,400 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थीं.

Photo: hyundai.com

मार्च से कम हुई सेल

हालांकि, मार्च 2026 के मुकाबले अप्रैल में कंपनी की सेल कम हुई है. ब्रांड ने मार्च में 55,064 यूनिट्स घरेलू मार्केट में बेची थी. 

Photo: hyundai.com

Read Next