Bullet चलाना पड़ रहा महंगा? इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं माइलेज
21 Mar 2026
By: Aajtak Auto
गजब का है क्रेज
रॉयल एनफील्ड बुलेट का क्रेज अलग ही है. कंपनी की इस क्लासिक बाइक की अभी भी डिमांड है और बड़ी संख्या में इसके फैन बॉय भी हैं.
Video: royalenfield.com
बहुत से लोगों के लिए तो रॉयल एनफील्ड की पहचान ही बुलेट है. वे कंपनी की किसी भी बाइक को बुलेट बोलकर ही बुलाते हैं.
Photo: ITG
हालांकि, रॉयल एनफील्ड बुलेट चलाने वालों की एक शिकायत माइलेज को लेकर होती है. यानी बाइक का माइलेज बहुत कम है.
Photo: ITG
ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर बाइक के माइलेज को बेहतर किया जा सकता है. इसके लिए आपको अपने बाइक चलाने के तरीके को समझना होगा.
Photo: ITG
अगर आप बहुत ज्यादा एक्सेलेरेट करके बाइक चलाते हैं, तो निश्चित रूप से इसका असर माइलेज पर पड़ेगा. इसलिए आपको हल्के हाथ से बाइक चलानी चाहिए.
Photo: royalenfield.com
यानी आपको बाइक को बहुत ज्यादा एक्सेलेरेट नहीं करना चाहिए. बाइक को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर अच्छा माइलेज निकाला जा सकता है.
Photo: ITG
इसके अलावा बाइक की कंडीशन भी बहुत मायने रखती है. समय पर सर्विस ना कराने से भी बाइक के माइलेज पर असर पड़ता है.
Photo: ITG
बाइक में हवा और स्टॉक सायलेन्सर का भी ध्यान रखें. आफटर मार्केट सायलेन्सर की वजह से भी माइलेज कम होता है.
Photo: royalenfield.com
हर 300 से 400 किलोमीटर के बाद चेन को मेंटेन करना चाहिए. इसके लिए आप ल्यूब्रिकेंट यूज कर सकते हैं. साथ ही हाई-क्वालिटी का फ्यूल यूज कर सकते हैं.
Photo: royalenfield.com
आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज को रिमूव कर देना चाहिए. इससे बाइक का वजन कम होगा और उससे माइलेज बेहतर होगा.
Photo: royalenfield.com
Read Next
ये भी देखें
5.79 लाख कीमत, Punch से टक्कर, हुंडई ने उतारी सबसे सस्ती SUV
कितनी होती है एक हेलमेट की उम्र? खतरे में पड़ सकती है आपकी सेफ्टी
भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स, 1 लीटर में चलेंगी इतने Km
902Km रेंज, 15 मिनट में चार्ज, Xiaomi की दमदार कार लॉन्च