45 डिग्री में भी 'चिल' करेगी कार! बस समझ लें AC की आसान ट्रिक्स

21 April 2026

By; Ashwin Satyadev

गर्मी में कार का केबिन

भीषण गर्मी में कार का AC भी कई बार बेअसर लगने लगता है और तेज धूप में खड़ी कार में बैठते ही अंदर भट्टी जैसा माहौल हो जाता है.

Photo: Freepik

बेहतर कूलिंग

लेकिन अगर आप कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाएं, तो वही AC ज्यादा बेहतर ढंग से दोगुनी तेजी से कूलिंग दे सकता है.

Photo: Freepik

अपनाएं ये टिप्स

इस खबर में हम आपको ऐसे ही काम के टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपकी कार का AC ज्यादा बेहतर ढंग से असरदार हो जाएगा.

Photo: Freepik

विंडो का इस्तेमाल

कार में बैठते ही AC न चलाएं. कुछ देर (1-2 मिनट) विंडो डाउन कर के रखें इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है, फिर AC चलाएं. 

Photo: Freepik

पार्किंग

कार को सीधे धूप न खड़ी करें. कई बार भीषण गर्मी में कार के केबिन का टेंप्रेचर 50°C तक पहुंच सकता है. इससे AC को कूलिंग में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है.

Photo: PTIK

री-सर्कुलेशन मोड

री-सर्कुलेशन मोड ऑन रखें, इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आती और केबिन जल्दी ठंडा होता है.

Photo: Freepik

केबिन फिल्टर की सफाई

हर 5,000 किमी पर केबिन फिल्टर को साफ करें या बदलें, क्योंकि गंदा फिल्टर हवा के बहाव को रोक देता है और कूलिंग कम कर देता है.

Photo: Freepik

सन शेड का प्रयोग

पार्किंग के दौरान कार के डैशबोर्ड पर सनशेड लगाएं, इससे कार का इंटीरियर कम गर्म होता है और AC जल्दी कूलिंग करता है.

Photo: Freepik

कंडेंसर की सफाई

पार्किंग के दौरान कार के डैशबोर्ड पर सनशेड लगाएं, इससे कार का इंटीरियर कम गर्म होता है और AC जल्दी कूलिंग करता है.

Photo: Freepik

इंजन कूलिंग सिस्टम

गाड़ी का कूलेंट लेवल सही रखें, ताकि इंजन ओवरहीट न हो और AC बेहतर ढंग से काम कर सके.

Photo: Freepik

अंधाधुंध कूलिंग न करें

AC को 16-18 डिग्री पर रखने के बजाय 22-24 डिग्री पर सेट करें, इससे कंप्रेसर पर कम लोड पड़ता है और माइलेज बेहतर मिलता है.

Photo: Freepik

ब्लोअर की स्पीड

एसी ऑन करने के बाद शुरुआत में ब्लोअर तेज रखें और केबिन ठंडा होते ही स्पीड कम कर दें, इससे बैटरी और अल्टरनेटर पर दबाव कम होता है.

Photo: Freepik

AC गैस का प्रेशर

समय-समय पर AC गैस चेक करवाएं, क्योंकि गलत प्रेशर से कूलिंग कम हो सकती है और कंप्रेसर खराब हो सकता है.

Photo: Freepik

ड्राइविंग स्टाइल

तेज पिकअप या ओवरटेक के समय AC थोड़ी देर के लिए बंद रखें, इससे इंजन पर लोड कम पड़ता है और माइलेज बेहतर रहता है.

Photo: Toyota

सर्विस

साल में एक बार AC सिस्टम, कूलिंग कॉइल और ड्रेन पाइप की जांच और सर्विसिंग जरूर करवाएं, ताकि कूलिंग बनी रहे.

Photo: Freepik

Read Next