कट सकता है 10 हजार का चालान... ऐसे चेक करें PUC की वैलिडिटी

23 Oct 2026

By: Aajtak Auto

नो PUC, नो फ्यूल

दिल्ली सरकार ने 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' पॉलिसी का ऐलान कर दिया है. यानी आपके पास अगर गाड़ी का पीयूसी नहीं होगा, तो आपको फ्यूल नहीं मिलेगी. 

Photo: Getty Images

दिल्ली में नए नियम लागू

1 नवंबर से दिल्ली सरकार प्रदूषण को लेकर कई सख्त कदम उठा रही है. ऐसे में अगर आपकी गाड़ी का पीयूसी नहीं है, तो इसकी वजह से चालान भी कट सकता है. 

Photo: Getty Images

अपनी कार को पेट्रोल पंप ले जाने से पहले आपको इसका पीयूसी चेक कर लेना चाहिए. बड़े ही आसान तरीके से आप इसका पता लगा सकते हैं. 

Photo: Getty Images

आपकी कार या बाइक का पीयूसी वैलिड है या नहीं, इसका पता आपको परिवहन पोर्टल या एम-परिवहन ऐप के जरिए चल सकता है. 

Photo: Pexels

सबसे पहले आपको परिवहन की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ऑनलाइन सर्विसेस के विकल्प को चुनना होगा. 

Photo: Pexels

अब आपको पीयूसीसी का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा. अब आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी पांच अंक डालने होंगे. 

Photo: Pexels

चेसिस नंबर आपको गाड़ी की आरसी पर मिल जाएगा. अब आपको कैप्चा एंटर करके डिटेल्स पर क्लिक करना होगा. 

Photo: Pexels

यहां आपको गाड़ी से जुड़ी तमाम जानकारी मिल जाएगी. इसी तरह से आप एम-परिवहन ऐप पर भी पीयूसीसी को चेक कर सकते हैं.

Photo: Pexels

वैध पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं होने पर 10 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है. वैसे आपके रजिस्टर फोन नंबर पर भी पीयूसी वैधता को लेकर एसएमएस आता है.

Photo: Pexels

Read Next