14 July 2026
By: Ashwin Satyadev
क्या आपने कभी सोचा है कि, जिस कार, बाइक या स्कूटर पर आफ रोजाना फर्राटा भरते हैं, आखिर उसके भीतर क्या होता होगा?
Photo: ITG
जब भी आप कार या बाइक स्टार्ट करते हैं, तो गाड़ी के इंजन के अंदर ऐसी कौन सी प्रक्रिया होती है जिससे एनर्जी जेनरेट होती और गाड़ी आगे बढ़ती है.
Photo: ITG
दरअसल, स्टार्टिंग के वक्त इंजन के सिलेंडर में एक बहुत तेज और जटिल प्रक्रिया शुरू होती है. जो पूरे चेंबर को एक भट्ठी में बदल देती है.
Photo: ITG
यही प्रोसेस गाड़ी को आगे बढ़ाने की ताकत देता है. बता दें कि, ज्यादातर पेट्रोल कार-बाइक्स में 4-स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल होता है.
Photo: Pexels
यह इंजन चार अलग-अलग स्टेप में काम करता है. अगर इसे 3D एनिमेशन के जरिए देखा जाए, तो इसकी पूरे प्रोसेस को आसानी से समझ सकते हैं.
Photo: Pexels
सबसे पहले पिस्टन नीचे की ओर जाता है. इस दौरान सिलेंडर के अंदर फ्यूल और हवा के लिए जगह बनती है और एयर-फ्यूल मिक्सचर तैयार होता है.
Photo: ITG
इसके बाद पिस्टन ऊपर की ओर आता है और सिलेंडर में एयर-फ्यूल मिक्सचर पर दबाव बनता है. ये मिक्सचर जितना ज्यादा दबता है, उतना बेहतर विस्फोट होता है.
Photo: ITG
अब इग्निशन, सेल्फ या किक स्टार्ट होने पर स्पार्क प्लग से चिंगारी निकलती है. जिससे मिक्सचर में आग पकड़ता है और जोरदार विस्फोट होता है.
Photo: ITG
इस विस्फोट से तैयार प्रेशर पिस्टन तेजी से नीचे की ओर धकेलता है. यही वह स्टेप है, जहां इंजन असली ताकत पैदा करता है और गाड़ी के पहियों तक एनर्जी पहुंचती है.
Photo: ITG
आखिर में पिस्टन फिर से ऊपर की ओर जाता है और कम्बंशन के बाद बची हुई गैस सिलेंडर से बाहर निकल जाती है, जिसे एग्जॉस्ट से निकला हुआ धुआं कहते हैं.
Photo: ITG
यही पूरा प्रोसेस लगातार हर सेकंड चलता रहता है. जिससे गाड़ी के इंजन में आग लगती है, पावर जेनरेट होता है और फिर एग्जास्ट से धुआं बाहर निकल जाता है.
Photo: ITG
4-स्ट्रोक इंजन का ये 3D एनिमेशन दिखाता है कि पिस्टन, वाल्व और स्पार्क प्लग किस तरह मिलकर काम करते हैं.
Photo: ITG