24 May 2026
By: Ashwin Satyadev
भारतीय कार बाजार में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है. अब Honda भी अपने नए प्रीमियम एसयूवी ZR-V को पेश कर दिया है.
Photo: ITG
कंपनी ने इस फ्लैगशिप मॉडल की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है. इसे जापान से पूरी तरह तैयार यूनिट यानी CBU मॉडल के रूप में भारत लाया जाएगा.
Photo: Hondacarsindia.com
इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी. खास बात यह है कि यह SUV लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगी, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है.
Photo: Hondacarsindia.com
ZR-V का लुक और डिजाइन काफी प्रीमियम है. इसमें बॉडी कलर शार्क-फिन एंटीना, बॉडी कलर डोर हैंडल और ORVMs दिए गए हैं.
Photo: Hondacarsindia.com
SUV में हाई-ग्लॉस ब्लैक विंडो गार्निश और 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें 225/55 सेक्शन टायर्स लगे हैं.
Photo: Hondacarsindia.com
लाइटिंग सेटअप भी काफी एडवांस है, जिसमें फुल-LED हेडलैंप, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और कॉर्नरिंग लाइट्स शामिल हैं.
Photo: Hondacarsindia.com
इंटीरियर को काफी प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है. केबिन में सॉफ्ट-टच मटेरियल, लेदर अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और डोर लाइनिंग पर स्टिचिंग दी गई है.
Photo: Hondacarsindia.com
इसमें पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, पैनोरमिक सनरूफ, टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है.
Photo: Hondacarsindia.com
इसके साथ ही SUV में 12-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Hondacarsindia.com
केबिन में 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी भी दी गई है.
Photo: Hondacarsindia.com
जरूरत पड़ने पर दूसरी पंक्ति की सीट फोल्ड करके बूट स्पेस को 1,313 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.
Photo: Hondacarsindia.com
नई Honda ZR-V में 2.0-लीटर e:HEV हाइब्रिड इंजन दिया गया है. यानी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी मिलती है.
Photo: Hondacarsindia.com
इसका पेट्रोल इंजन 141bhp की पावर और 186Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 181bhp की पावर और 315Nm टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Hondacarsindia.com
इसके अलावा यह SUV 22.8 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है, जो इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट में काफी बेहतर बनाता है.
Photo: Hondacarsindia.com
इस एसयूवी का पावरट्रेन तीन अलग-अलग मोड में फंक्शन करता है. जो रोड कंडिशन, ट्रैफिक और ब्रेकिंग के हिसाब से परफॉर्म करती है.
Photo: Hondacarsindia.com
इस मोड में कार पूरी तरह से मोटर पर चलती है और बैटरी की पावर लेती है. क्योंकि इंजन बंद रहता है, इसलिए आप बिना पेट्रोल इस्तेमाल किए EV का मजा ले सकते हैं.
Photo: Hondacarsindia.com
इस मोड में मोटर को इंजन से पावर मिलती है, लेकिन यह फास्ट एक्सीलरेशन (Acceleration) के दौरान बैटरी की पावर का भी इस्तेमाल करती है, ताकि ड्राइविंग स्मूथ हो.
Photo: Hondacarsindia.com
हाईवे और क्रूजिंग के लिए इस मोड में कार पूरी तरह पेट्रोल पर दौड़ती है. कंपनी का दावा है कि, यह SUV सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
Photo: Hondacarsindia.com
इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है. जो लॉस्ट एनर्जी को एक्स्ट्रा इफिसिएन्सी और बेहतर परफॉर्मेंस बदलती है.
Photo: Hondacarsindia.com
इसमें EBD के साथ ABS, 8 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इंजन इम्मोबिलाइजर, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Hondacarsindia.com
इसके अलावा ZR-V में होंडा सेंसिंग लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है.
Photo: Hondacarsindia.com