17 July 2026
By: Aajtak Auto
होंडा कार्स इंडिया ने नई होंडा सिटी के साथ Honda ZR-V को भी पेश किया था. अब इस कार की सेल की तारीख नजदीक आ रही है.
Photo: hondacarindia.com
कंपनी ने इस एसयूवी को अनवील करते हुए जुलाई के अंत में इसकी डिलीवरी शुरू करने की बात कही थी. ये फ्लैगशिप एसयूवी लिमिटेड संख्या में मिलेगी.
Photo: hondacarindia.com
कार की प्रीबुकिंग कंपनी ने काफी पहले शुरू कर दी थी. हालंकि, इसकी कीमतों का ऐलान ब्रांड ने नहीं किया है. ये एसयूवी 40 से 50 लाख के बजट में आ सकती है.
Photo: hondacarindia.com
भारत में इस कार को सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट) रूट से लाया जाएगा. इसका सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन टेरॉन, स्कोडा कुशाक और जीप मेरिडियन से होगा.
Photo: hondacarindia.com
होंडा की ये फ्लैगशिप एसयूवी 2.0 लीटर के फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसके साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा.
Photo: hondacarindia.com
कंपनी की मानें, ये हाइब्रिड एसयूवी 22.8 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देगी. ये इंजन 184 बीएचपी की पावर और 315 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.
Photo: hondacarindia.com
इसके साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा. कार फ्रंट वील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी. इसकी टॉप स्पीड 172 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
Photo: hondacarindia.com
कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी. इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा.
Photo: hondacarindia.com
साथ ही कार में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, डुअल क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS मिलेगा.
Photo: hondacarindia.com