बिक गए 27.33 लाख बाइक और स्कूटर, इस कंपनी ने लगाई बड़ी छलांग 

04 Sep 2026

By: Aajtak Auto

कितनी गाड़ियां बेची?

दोपहिया मार्केट में होंडा का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. अगस्त महीने में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 5,79,162 गाड़ियां बेची हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

कितनी हुई होंडा की ग्रोथ? 

पिछले साल के अगस्त के मुकाबले कंपनी ने 8.28 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. जुलाई के मुकाबले भी अगस्त में कंपनी की सेल्स बेहतर हुई हैं. 

Photo: honda2wheelersindia.com

एक्सपोर्ट पर कितना असर?

घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों ही कैटेगरी में अगस्त की सेल्स बेहतर हुई हैं. हालांकि, जुलाई के मुकाबले अगस्त में एक्सपोर्ट घटा है.

Photo: honda2wheelersindia.com

भारत में सेल्स

भारतीय बाजार में होंडा ने 5,17,329 गाड़ियां बेची हैं. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 4,81,021 यूनिट्स को बेचा था. यानी यहां पर ग्रोथ 7.55 परसेंट की है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

लोगों को आ रही पसंद 

जुलाई के मुकाबले भी अगस्त में घरेलू सेल्स बेहतर हुई हैं. जुलाई के मुकाबले सेल्स में 8.58 परसेंट का इजाफा हुआ है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

3.08 लाख ज्यादा हुई सेल्स

अगर इस वित्तवर्ष की बात करें, तो पिछले साल के मुकाबले होंडा ने 3,08,367 गाड़ियां ज्यादा बेची हैं. इसमें एक्सपोर्ट और भारतीय बाजार दोनों शामिल हैं. 

Photo: honda2wheelersindia.com

5 महीने में बंपर बिक्री 

जहां पिछले वित्तवर्ष के शुरुआती 5 महीने में कुल सेल 24,25,391 यूनिट्स पर थी. वहीं इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच 27,33,758 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: honda2wheelersindia.com

इनकी है डिमांड 

भारतीय बाजार की बात करें, तो होंडा की एक्टिवा, शाइन, एसपी 125 जैसी गाड़ियों की मांग अच्छी है. कंपनी अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड भी कर रही है.

Photo: honda2wheelersindia.com

दो नई एंट्री हुई है

होंडा ने भारतीय बाजार में एडीवी 160 और रिबेल 300 को हाल में जोड़ा है. ये दोनों ही गाड़ियां प्रीमियम और परफॉर्मेंस ऑप्शन चाहने वालों के लिए हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

Read Next