26 April 2026
By; Aaj Tak Auto
शहर की भीड़, तंग गलियां और पार्किंग की परेशानी. अगर इन सबका एक आसान हल किसी कार में मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है.
Video: ITG
Honda अब ऐसी ही एक छोटी, स्मार्ट और बेहद क्यूट इलेक्ट्रिक कार Super-N लेकर आ रही है, जो खास तौर पर सिटी ड्राइव के लिए बनाई गई है.
Photo: honda.co.uk
पहली नजर में यह कार अपने डिजाइन से दिल जीत लेती है और कंपनी को उम्मीद है कि यह नई EV उस कमी को पूरा करेगी, जो पहले वाली Honda e नहीं कर पाई थी.
Photo: honda.co.uk
Super-N का साइज काफी छोटा है. इसकी लंबाई सिर्फ 3.45 मीटर है, जो इसे बेहद कॉम्पैक्ट बनाती है.
Photo: honda.co.uk
आमतौर पर यूके में पार्किंग स्पेस करीब 4.8 मीटर का होता है, ऐसे में यह कार पार्किंग के लिए बहुत आसान साबित हो सकती है.
Photo: honda.co.uk
यह जापान की ‘Kei कार’ कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है, जो छोटी लेकिन किफायती कारों की एक मशहूर कैटेगरी है. सुजुकी जैसे ब्रांड्स इस सेगमेंट में खूब कारें पेश करते हैं.
Photo: honda.co.uk
हालांकि यह कार साइज में छोटी है, लेकिन अंदर से काफी स्पेशियस होने का दावा किया जा रहा है. इसमें चार लोग आराम से बैठ सकते हैं.
Photo: honda.co.uk
इसकी ऊंची छत और बॉक्सी डिजाइन की वजह से हेडरूम अच्छा मिलता है और विंडो बड़ी होने के कारण विजिबिलिटी भी बेहतर रहती है.
Photo: honda.co.uk
कार के अंदर स्पोर्टी लुक दिया गया है. कंपनी ने इसके केबिन को सिंपल रखने की कोशिश की है. इसमें नीले रंग के एक्सेंट वाली सीटें और सिंपल डैशबोर्ड मिलता है.
Photo: honda.co.uk
इसके अलावा कार में 9-इंच की टचस्क्रीन, ड्राइवर डिस्प्ले और एसी व हीटेड सीट्स के कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं.
Photo: honda.co.uk
कंपनी ने अभी बैटरी की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक बार चार्ज करने पर यह करीब 128 मील यानी लगभग 205 किलोमीटर चल सकती है.
Photo: honda.co.uk
Super-N में 64hp का इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. इसके साथ एक ‘बूस्ट’ बटन भी होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर 31hp की एक्स्ट्रा पावर मिल सकेगी.
Photo: honda.co.uk
यह कार ब्रिटेन में इस गर्मी में लॉन्च होगी. इसकी कीमत करीब 20,000 पाउंड यानी लगभग 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.
Photo: honda.co.uk
इंडियन मार्केट में इस कार के लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन भारतीय बाजार के लिए ये एक बेहतर विकल्प हो सकती है.
Photo: honda.co.uk