23 August 2026
By: Aaj Tak Auto
इलेक्ट्रिक बाइक्स की दुनिया तेजी से बदल रही है. अब सिर्फ ज्यादा रेंज और तेज रफ्तार की बात नहीं हो रही है, बल्कि डिजाइन और तकनीक भी उतनी ही तेजी से बदल रही है.
Photo: Ultraviolette.com
Honda ने अपनी फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का ऐसा नमूना पेश किया है, जो ट्रेडिशनल बाइक की सोच से काफी अलग है.
Photo: global.honda
Honda ने अपने इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट को 'Outlier EV' नाम दिया है. जो अपने यूनिक लुक और डिजाइन के चलते मशहूर है.
Photo: global.honda
होंडा ने Outlier Concept को पहली बार अक्टूबर 2025 में जापान मोबिलिटी शो में पेश किया था. अब इस बाइक को रेड डॉट डिजाइन अवार्ड मिला है.
Photo: global.honda
इस यूनिक मोटरसाइकिल को होंडा मोटरसाइकिल और पावर प्रोडक्ट्स मॉडलर और डिजाइनर युया सुत्सुमी ने डिजाइन किया है.
Photo: global.honda
कंपनी ने इसे केवल एक इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर पेश नहीं किया है. बल्कि इसका मकसद यह दिखाना है कि, 2030 के बाद मोटरसाइकिल का डिजाइन किस तरह बदल जाएगा.
Photo: global.honda
Outlier की सबसे खास बात इसका इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है. इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों में इन-व्हील मोटर दी गई है.
Photo: global.honda
ट्रेडिशनल पेट्रोल बाइक में इंजन, गियरबॉक्स और उससे जुड़े दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स के लिए काफी जगह चाहिए होती है. लेकिन इस बाइक में ऐसा नहीं है.
Photo: global.honda
इन-व्हील मोटर के इस्तेमाल से Honda के डिजाइनरों को बाइक का लेआउट नए तरीके से तैयार करने का मौका मिला.
Photo: global.honda
इसी वजह से Outlier का डिजाइन बेहद लो-स्लंग रखा गया है. बाइक की राइडिंग पोजिशन काफी नीचे है इसका रेशियो भी बाकियों के मुकाबले काफी अलग है.
Photo: global.honda
Honda का कहना है कि इस लो राइडिंग पोजिशन से राइडर को सड़क और आसपास का ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा.
Photo: global.honda
Outlier में स्मूद बॉडीवर्क के साथ स्मोक्ड-क्लियर स्ट्रक्चर दिया गया है. इसके जरिए मैकेनिकल पार्ट्स को डिजाइन का हिस्सा बनाकर दिखाने की कोशिश की गई है.
Photo: global.honda
फिलहाल यह साफ नहीं है कि Outlier कॉन्सेप्ट को बतौर प्रोडक्शन मॉडल कब लाया जाएगा. हो सकता है कि, कंपनी इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट का इस्तेमाल दूसरी बाइक्स में करे.
Photo: global.honda