02 June 2026
By: Aajtak Auto
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर प्राइवेट लिमिटेड ने मई के महीने में रिकॉर्ड सेल दर्ज की है. कंपनी ने 5.18 लाख स्कूटर और बाइक्स को मई 2026 में बेचा है.
Photo: honda2wheelersindia.com
पिछले साल मई में कंपनी ने 4.65 लाख वाहनों को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 12 फीसदी की है.
Photo: honda2wheelersindia.com
मई 2026 में कंपनी ने घरेलू मार्केट में 4.59 लाख बाइक और स्कूटर को बेचा है. पिछले महीने के मुकाबले इस महीने घरेलू बाजार में कंपनी की ग्रोथ 10 फीसदी है .
Photo: honda2wheelersindia.com
अप्रैल 2026 में कंपनी ने भारत में 4.17 लाख वाहन बेचे थे. वहीं एक्सपोर्ट की बात करें, तो मई 2026 में एक्सपोर्ट 24 फीसदी बढ़ा है.
Photo: honda2wheelersindia.com
कंपनी ने जहां मई 2025 में 0.47 लाख वाहन एक्सपोर्ट किए थे. वहीं मई 2026 में कंपनी का एक्सपोर्ट बढ़कर 0.59 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
मई का महीना टू-व्हीलर मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है. इस महीने दूसरी कंपनियों की सेल भी बेहतर हुई है. इसका फायदा होंडा को भी मिला है.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा को अपने नाम और नेटवर्क का फायदा मिल रहा है. कंपनी के पास 7000 से ज्यादा टचपॉइंट्स पूरे देश में मौजूद हैं.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत करने और विस्तार पर काम कर रही है. मार्च 2026 में कंपनी ने ऐलान किया कि दूसरे प्लांट में वो तीसरी प्रोडक्ट लाइन जोड़ेंगे.
Photo: honda2wheelersindia.com
नई प्रोडक्ट लाइन 2028 से काम करना शुरू करेगी. इसकी ऐनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी 6.70 लाख होगी और प्लांट की कुल कैपेसिटी 20.1 लाख सालाना हो जाएगी.
Photo: honda2wheelersindia.com