स्टाइलिश लुक... स्मार्ट फीचर्स! Honda ने लॉन्च की धांसू SUV, कीमत है इतनी

3 November 2025

BY: Aaj Tak Auto

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Elevate का नया टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे नाम दिया गया है Elevate ADV एडिशन. 

Honda Elevate ADV

Photo: hondacarindia.com

यह एडिशन न केवल लुक्स के मामले में ज्यादा बोल्ड और अट्रैक्टिव है, बल्कि इसमें ऐसे कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं जो इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं.

यूनिक है ये एसयूवी

Photo: hondacarindia.com

नई Elevate ADV Edition की कीमत 15.29 लाख (मैनुअल) से शुरू होकर 16.66 लाख (CVT ड्यूल-टोन) तक जाती हैं.

इतनी है कीमत

Photo: hondacarindia.com

होंडा ने इसे कई यूनिक स्टाइलिंग अपग्रेड्स के साथ पेश किया है. फ्रंट में दिया गया ग्लॉसी ब्लैक अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल इसे एक मस्कुलर लुक देता है.

कैसा है डिज़ाइन

Photo: hondacarindia.com

बोनट पर ऑरेंज एक्सेंट वाला हुड डिकैल, ब्लैक रूफ रेल्स और आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM), साथ ही ऑरेंज हाइलाइट्स वाले ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम बनाते हैं.

बोनट पर ऑरेंज एक्सेंट

Photo: hondacarindia.com

इसके अलावा, ADV बैज, ऑरेंज फॉग लैंप गार्निश और रियर बंपर पर स्किड प्लेट इसे और भी ज्यादा स्पोर्टी अपील देती है.

ADV बैजिंग

Photo: hondacarindia.com

अंदर से यह एडिशन पूरी तरह ब्लैक थीम में सजा है, जिसमें सीट्स, गियर कंसोल और AC नॉब्स पर ऑरेंज एक्सेंट्स और स्टिचिंग दी गई है. 

ब्लैक थीम वाला केबिन

Photo: hondacarindia.com

पहली बार होंडा ने इस वेरिएंट में ADV टेर्रन पैटर्न बैकलिट इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है, जो न केवल फ्यूचरिस्टिक दिखता है बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को भी प्रीमियम बनाता है.

बैकलिट इंस्ट्रूमेंट पैनल

Photo: hondacarindia.com

सीट्स पर एम्बॉस्ड ADV लोगो दिए गए हैं, जिससे SUV का इंटीरियर स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा डायनमिक और यंग दिखाई देता है.

सीट्स पर एम्बॉस्ड ADV लोगो

Photo: hondacarindia.com

इस एडिशन में वही 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (पैडल शिफ्टर्स के साथ) में उपलब्ध है. 

इंजन और ट्रांसमिशन

Photo: hondacarindia.com

इसमें होंडा सेंसिंग ADAS सूट दिया गया है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं.

ADAS सूट

Photo: hondacarindia.com

स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 6 एयरबैग्स, लेन वॉच कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

Photo: hondacarindia.com

Elevate ADV Edition को दो पेंट शेड्स मेटेरॉयड ग्रे मैटेलिक और लुनार सिल्वर मेटेलिक में पेश किया गया है.

कलर ऑप्शन

Photo: hondacarindia.com

Read Next