27KM माइलेज वाली कार की डिलीवरी शुरू! CEO ने दी ग्राहक को चाबी

2 June 2026

Credit: Credit Name

होंडा सिटी की डिलीवरी शुरू

भारत में सेडान कारों के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. होंडा ने अपनी नई Honda City Hybrid की डिलीवरी शुरू कर दी है.

Photo: whitefield_honda

पिछले महीने हुई थी लॉन्च

22 मई 2026 को लॉन्च हुई इस कार की पहली डिलीवरी को कंपनी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.

Photo: whitefield_honda

बेंगलुरु में डिलीवरी

दरअसल, नई होंडा सिटी हाइब्रिड की पहली डिलीवरी बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड डीलरशिप द्वारा की गई.

Photo: hondacarindia.com

होंडा के अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर होंडा इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO ताकाशी नाकाजिमा, मार्केटिंग और सेल्स डायरेक्टर यूजिरो सुगिनो और VP मार्केटिंग एंड सेल्स कुनाल बहल मौजूद रहे. 

Photo: whitefield_honda

डीलरशिप ने शेयर किया वीडियो

इस डिलीवरी का वीडियो बेंगलुरु स्थित व्हाइटफील्ड होंडा डीलरशिप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है.

Video: whitefield_honda

क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर

होंडा सिटी हाइब्रिड के पहले ग्राहक ने खुद के लिए क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर चुना है. जिसे इस अपडेटेड मॉडल में पहली बार शामिल किया गया है.

Video: whitefield_honda

ये कलर भी मौजूद

इसके अलावा ये कार रेडिएंट रेड मैटेलिक, ब्लू पर्ल, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लुनर सिल्वर मैटेलिक और मेटेरॉयड ग्रे मैटेलिक कलर में आती है.

Photo: hondacarindia.com

कीमत है इतनी

भारतीय बाजार में Honda City की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं टॉप हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Photo: hondacarindia.com

इंजन और पावर

इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121Hp की पावर और 145 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Photo: hondacarindia.com

हाइब्रिड इंजन

वहीं इसका 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन 126Hp की पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ e-CVT ट्रांसमिशन मिलता है.

Photo: hondacarindia.com

जबरदस्त माइलेज

कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड वर्जन 27.26 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Photo: hondacarindia.com

फीचर्स में बड़ा अपडेट

नई Honda City में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. अब इसमें 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं. 

Photo: hondacarindia.com

अन्य फीचर्स

इसके अलावा 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: hondacarindia.com

सेफ्टी जबरदस्त

इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके साथ लेन-वॉच कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: hondacarindia.com

Read Next