अब भारत में नहीं मिलेंगी ये बाइक्स, होंडा ने किया डिस्कंटीन्यू 

02 Apr 2026

By: Aajtak Auto

2025 में हुईं थी लॉन्च

होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी दो बाइक्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल यानी 2025 में इनके अपडेट को लॉन्च किया था. 

Photo: bigwingblr.com

650cc सेगमेंट की बाइक्स

दोनों ही बाइक्स कंपनी की 650 सीसी सेगमेंट का हिस्सा थी. इनके साथ ही कंपनी ने क्रॉसओवर मैक्सी-स्कूटर को भी डिस्कंटीन्यू कर दिया है. 

Photo: bigwingblr.com

अब नहीं मिलेंगी 

होंडा ने CB650R और CBR650R को पिछले साल रिलॉन्च किया था. कंपनी ने कई दूसरी बड़ी बाइक्स को भी लॉन्च के कुछ महीनों में ही डिस्कंटीन्यू कर दिया था. 

Photo: bigwingblr.com

स्कूटर भी हुआ बंद 

कुछ ऐसा ही कंपनी ने 650 सीसी की दोनों बाइक्स और X ADV के साथ किया है. दरअसल, कंपनी एक निश्चित संख्या में ही इन बाइक्स को भारत में बेच रही है. 

Photo: bigwingblr.com

फिक्स नंबर में मिलती हैं

भारत के लिए तय की गई यूनिट्स के बिक जाने के बाद कंपनी ने इन्हें डिस्कंटीन्यू कर दिया है. यानी कंपनी का फोकस साफ है. 

Photo: bigwingblr.com

बंद हो गई है बुकिंग 

ब्रांड बड़ी बाइक्स को एक निश्चित संख्या में ही भारत में बेचना चाहता है. जैसा ही ये उस निश्चित संख्या तक बाइक्स बिकती हैं, उनकी बुकिंग बंद कर दी जाती है. 

Photo: bigwingblr.com

वेबसाइट से हुईं रिमूव 

साथ ही कंपनी इन मॉडल्स को अपनी वेबसाइट से रिमूव भी कर देती है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि कंपनी इन बाइक्स को हमेशा के लिए डिस्कंटीन्यू कर देगी.

Photo: bigwingblr.com

हो सकती है वापसी 

संभव है कि कंपनी इन बाइक्स को एक बार भी भारतीय बाजार में लेकर आएगी. हालांकि, ये मॉडल्स कब तक रिलॉन्च होंगे इसकी जानकारी नहीं है.

Photo: bigwingblr.com

कितनी थी कीमत? 

Honda CB650R (ई-क्लच), CBR650R (ई-क्लच) और X ADV की कीमत क्रमशः 9.6 लाख, 10.4 लाख और 11.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम थी. 

Photo: bigwingblr.com

Read Next