05 May 2026
By; Aajtak Auto
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मई महीने में जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं. इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप कई कारों को सस्ते में खरीद सकते हैं.
Video: Honda Car India
हम बात कर रहे हैं होडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स की. कंपनी अपने विभिन्न मॉडल्स पर 2 लाख रुपये से ज्यादा तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
Photo: hondacarindia.com
कंपनी ना सिर्फ डिस्काउंट ऑफर कर रही है, बल्कि बेहद कम रेट पर एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है. कंपनी सेडान से एसयूवी तक पर डिस्काउंट दे रही है.
Photo: hondacarindia.com
होंडा सिटी हाइब्रिड पर कंपनी 1,97,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इस कार की कीमत 19,99,900 रुपये से शुरू होती है.
Photo: hondacarindia.com
वहीं स्टैंडर्ड होंडा सिटी पर 1,56,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसकी कीमत 11,99,900 रुपये से शुरू होती है.
Photo: hondacarindia.com
इन गाड़ियों पर मिल रहा डिस्काउंट इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी 22 मई को होंडा सिटी फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती हैं.
Photo: hondacarindia.com
वहीं होंडा एलिवेट पर कंपनी 2,12,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस कार की कीमत 11,59,890 रुपये से शुरू होती है.
Photo: hondacarindia.com
न्यू अमेज पर भी ऑफर मिल रहा है. इस कार पर कंपनी 67 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: hondacarindia.com
इस बात का ध्यान रखें कि ये ऑफर्स जगह और डीलर के हिसाब से बदल सकते हैं. साथ ही आपको इनके लिए नेगोशिएशन भी करना पड़ सकता है.
Photo: hondacarindia.com