बेच डाली 5.42 लाख गाड़ियां! HERO को पछाड़ नंबर 1 बना ये ब्रांड

3 August 2026

By: Aaj Tak Auto

दिलचस्प रही जुलाई

भारतीय टू-व्हीलर बाजार के लिए जुलाई का महीना बड़ा दिलचस्प रहा. इस बार Honda ने कुल बिक्री के मामले में Hero MotoCorp को पीछे छोड़ दिया.

Video: ITG

हुआ बड़ा उलट-फेर

खास बात यह रही कि Honda की घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों में बिक्री बढ़ी, जबकि हीरो की घरेलू बिक्री मजबूत रहने के बावजूद एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली. 

Photo: honda2wheelersindia.com

Honda निकली आगे

यही वजह रही कि कुल बिक्री के आंकड़ों में Honda आगे निकल गई. तो आइये देखते हैं क्या कहती है सेल्स रिपोर्ट?

Photo: honda2wheelersindia.com

होंडा की जमकर सेल

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने बीते जुलाई में कुल 5,42,934 टू-व्हीलर बेचे. पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 5,15,378 यूनिट्स की बिक्री की थी.

Photo: honda2wheelersindia.com

डोमेस्टिक सेल

कंपनी की घरेलू बिक्री 4,76,436 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 4,66,331 यूनिट्स के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा है.

Photo: honda2wheelersindia.com

बढ़ा एक्सपोर्ट

वहीं एक्सपोर्ट में Honda ने 35% की बड़ी बढ़त दर्ज की. कंपनी ने जुलाई में 66,498 यूनिट्स विदेश भेजीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 49,047 यूनिट्स था.

Photo: honda2wheelersindia.com

Hero का क्या है हाल?

Hero MotoCorp ने जुलाई में कुल 5,33,416 टू-व्हीलर्स की बिक्री की. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 4,49,755 यूनिट्स बेची थीं.

Photo: ITG

Hero की घरेलू बिक्री

कंपनी की घरेलू बिक्री 5,01,403 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 4,12,397 यूनिट्स से काफी ज्यादा है. हालांकि एक्सपोर्ट के मोर्चे पर Hero को झटका लगा.

Photo: vidaworld.com

एक्सपोर्ट घटा

हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई में 32,013 यूनिट्स एक्सपोर्ट किया, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 37,358 यूनिट्स था.

Photo: vidaworld.com

होंडा ने हीरो को पछाड़ा

अगर कुल बिक्री की बात करें तो Honda ने जुलाई में 5,42,934 यूनिट्स बेचीं, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री 5,33,416 यूनिट्स रही.

Photo: vidaworld.com

होंडा बनी नंबर 1

यानी होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प से तकरीबन 9,518 यूनिट्स ज्यादा बेचकर महीने की बिक्री में बढ़त हासिल की. एक्सपोर्ट के चलते Honda ने बढ़त हासिल की.

Photo: hondabigwing.in

Read Next