25 August 2026
By; Ashwin Satyadev
इस बात की चर्चा लंबे समय से हो रही थी कि होंडा भारतीय बाजार में अपना नया पावरफुल मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 पेश करने की तैयारी में है.
Photo: Honda.com
आखिरकार आज कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Honda ADV 160 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.
Photo: Honda.com
भारत के इस पहले फ्लेक्स फ्यूल मैक्सी स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Photo: Honda.com
इस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है. जिसे केवल 5,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.
Photo: ITG
यह भारत में होंडा का पहला एडवेंचर स्टाइल मैक्सी-स्कूटर है. इसका डिजाइन कंपनी के बड़े X-ADV से इंस्पायर्ड है.
Photo: Honda.com
इसमें एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ट्विन LED हेडलैंप और ब्लॉक पैटर्न वाले टायर दिए गए हैं. होंडा ने इसे 'City Adventure' कॉन्सेप्ट के साथ बाजार में पेश किया है.
Photo: Honda.com
ADV160 में कंपनी ने 156.9 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है. यह इंजन 16.3hp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Honda.com
इंजन को CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इस स्कूटर की सबसे खास बात इसका E85 फ्लेक्स-फ्यूल कंपैटिबल इंजन है.
Photo: Screengrab
यानी यह भारत का पहला स्कूटर होगा जो 85 प्रतिशत तक इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल ब्लेंडिंग वाले E85 फ्यूल पर भी चल सकेगा.यानी E20 की टेंशन खत्म.
Photo: Screengrab
Honda ADV160 में TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो होंडा रोडसिंक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है.
Photo: Honda.com
स्कूटर में 27 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज कंपार्टमेंट दिया गया है, जिसमें आप अपने जरूरत के सभी सामान रख सकते हैं.
Photo: Honda.com
सेफ्टी के लिए ADV160 में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है.
Photo: Honda.com
सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. स्कूटर में 14 इंच का फ्रंट और 13 इंच का रियर व्हील मिलता है.
Photo: Honda.com
Honda ADV160 का वजन 133 किलोग्राम है. इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है.
Photo: Honda.com
इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. जो लांग ट्रिप के मामले में भी इस स्कूटर को बेहतर बनाती है.
Photo: Honda.com