23 September 2026
By; Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में स्कूटरों की डिमांड हमेशा से रही है. ख़ासतौर पर मिडिल क्लॉस फैमिली के लिए स्कूटर किसी घर के सदस्य जैसा होता है.
Video: ITG
डेली ऑफिस जाना हो, सिटी राइड हो या बिजी मार्केट के बीच शॉपिंग, स्कूटर हर मामले में सबसे किफायती और उपयोगी साधन होता है.
Photo: Simpleenergy.com
यूं तो बाजार में एक से बढ़कर एक कई स्कूटर मौजूद हैं और अब तो इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने इस रेस को और तगड़ा बना दिया है.
Photo: Simpleenergy.com
लेकिन एक ऐसा स्कूटर है जिस पर लोग दशकों से भरोसा कर रहे हैं और बीते अगस्त में भी लोगों ने जमकर इस स्कूटर की खरीदारी की है.
Photo: Simpleenergy.com
हम बात कर रहे हैं Honda Activa की. बीते अगस्त में इस स्कूटर के 2,55,815 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल अगस्त के 2,44,271 यूनिट के मुकाबले 4.7% ज्यादा है.
Photo: honda2wheelersindia.com
वहीं जुलाई से तुलना करें तो जुलाई में होंडा एक्टिवा के कुल 2,06,170 यूनिट बिके थे. यानी जुलाई के मुकाबले सेल्स में 24.1% का इजाफा हुआ है.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा एक्टिवा दो वेरिएंट एक्टिवा 110 और एक्टिवा 125 के रूप में बेची जाती है. जिनकी कीमत क्रमश: 76,083 रुपये और 89,656 रुपये से शुरू होती है.
Photo: ITG
Activa में LED लाइटिंग, डिजिटल और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्ट की, USB चार्जिंग, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
Activa 110 सामान्य राइडिंग कंडिशन में करीब 50-60 kmpl का माइलेज देता है. हालांकि रियल माइलेज राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक और रोड कंडिशन पर निर्भर करता है.
Photo: ITG
एक्टिवा 110 वेरिएंट का इंजन 7.99 PS की पावर और एक्टिवा 125 वेरिएंट का इंजन 8.42 PS की पावर जेनरेट करता है.
Photo: ITG
होंडा एक्टिवा दशकों से अपने बेहतर परफॉर्मेंस, रीसेल वैल्यू, बेहतर सर्विस नेटवर्क, कम्फटेबल राइड और ईजी हैंडलिंग के लिए मशहूर है.
Photo: ITG