2.5 लाख से ज्यादा सेल, 28 दिन में लोगों ने जमकर खरीदा ये स्कूटर

28 Mar 2026

By: Aajtak Auto

5 लाख से ज्यादा हुई सेल

फरवरी 2026 में होंडा टू-व्हीलर की बंपर सेल हुई है. कंपनी ने कुल 5 लाख से ज्यादा बाइक और स्कूटर्स को सिर्फ 28 दिनों में बेच दिया है.

Video:: honda2wheelersindia.com

स्कूटर की बंपर सेल 

कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे मजबूत प्रोडक्ट उनका स्कूटर रहा है. हम बात कर रहे हैं होंटा एक्टिवा की, जिसकी जबरदस्त सेल हुई है.

Photo: honda2wheelersindia.com

2.5 लाख से हुई बिक्री

होंडा ने फरवरी 2026 में 2,54,449 यूनिट्स एक्टिवा की बेची हैं. पिछले साल के इस महीने के मुकाबले कंपनी की सेल 46 परसेंट बढ़ी है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

फरवरी 2025 की सेल

कंपनी ने फरवरी 2025 में 1.74 लाख यूनिट्स एक्टिवा की बेची थी. कंपनी की कुल सेल का 49 फीसदी हिस्सा एक्टिवा से आया है.

Photo: honda2wheelersindia.com

कितनी है कीमत?

भारतीय बाजार में एक्टिवा की कीमत 75,433 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक भी यूनिट नहीं बिकी है.

Photo: honda2wheelersindia.com

बाइक की कितनी हुई सेल

एक्टिवा के अलावा होंडा टू-व्हील्स ने साइन 125 और एसपी 125 की बंपर सेल की है. दोनों ही संयुक्त सेल 1.38 लाख से ज्यादा है.

Photo: honda2wheelersindia.com

सेगमेंट में है दबदबा 

होंडा का स्कूटर लाइन-अप मोटरसाइकिल के मुकाबले छोटा है, लेकिन सेल्स के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में ब्रांड का दबदबा है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

आधे से ज्यादा स्कूटर 

जहां कंपनी की कुल सेल में स्कूटर्स की संख्या 2.87 लाख यूनिट्स से ज्यादा है. वहीं मोटरसाइकिल की 2.25 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

स्कूटर में लीडर

कुल मिलाकर साफ है कि कंपनी स्कूटर के सेगमेंट में लीड कर रही है. हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मामले में कंपनी को सफलता नहीं मिली है.

Photo: honda2wheelersindia.com

Read Next