20 May 2026
By; Aajtak Auto
भारतीय बाजार में बड़ी संख्या में लोग अब स्कूटर खरीद रहे हैं. अप्रैल 2026 में टॉप 10 स्कूटर्स की कुल सेल 6 लाख से पार पहुंच गई है.
Video: ITG
पिछले साल यानी अप्रैल 2025 में ये आंकड़ा 4.92 लाख यूनिट्स का था. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 23 फीसदी की है. अब बात करते हैं बेस्ट सेलिंग स्कूटर की.
Photo: honda2wheelersindia.com
अप्रैल महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा होंडा एक्टिवा (Honda Activa) को खरीदा है. इस स्कूटर की सेल किसी भी दूसरे मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा एक्टिवा की अप्रैल 2026 में कुल 2,20,774 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने इसकी 1,94,787 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: honda2wheelersindia.com
ईयर-ऑन-ईयर होंडा एक्टिवा की ग्रोथ 13 फीसदी की है. ये स्कूटर भारत में 110 सीसी और 125 सीसी इंजन ऑप्शन में आता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा एक्टिवा 110 सीसी के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 75,583 रुपये एक्स शोरूम है. वहीं स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 90,332 रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: honda2wheelersindia.com
स्कूटर का फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है. इसका कर्ब वेट 106 किलोग्राम है. स्कूटर 5.88kW की पावर और 9.05 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
इसमें आपको आइडल स्टॉप सिस्टम मिलता है, जो आपके रुकने पर इंजन को खुद-ब-खुद बंद कर देता है. बेहतर माइलेज के लिए इसमें ट्यूबलेस टायर मिलते हैं.
Photo: honda2wheelersindia.com
स्कूटर 45 से 50Km प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करता है. वहीं 125 सीसी वाले वेरिएंट का माइलेज थोड़ा कम आता है. ध्यान रखें ये आंकड़े आधिकारिक नहीं है.
Photo: honda2wheelersindia.com