28 June 2026
By: Aaj Tak Auto
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में तेजी से अपना व्हीकल पोर्टफोलियो अपडेट करने में लगी है.
Photo: ITG
हाल ही में कंपनी ने अपनी नई होंडा सिटी को बड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया था. अब कंपनी बाजार में 3 नई कारों को पेश करने की तैयारी में है.
Photo: ITG
होंडा की आने वाली कारों में एक नई हाइब्रिड SUV, अपडेटेड Elevate और कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार शामिल है.
Photo: ITG
अगर आप नई Honda कार खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाले लॉन्च आपके लिए काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
Photo: ITG
होंडा की नई ZR-V हाइब्रिड एसयूवी भारत में जापान से पूरी तरह तैयार (CBU) यूनिट के रूप में आएगी. इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी.
Photo: ITG
इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील, फुल LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, कॉर्नरिंग लाइट्स, पावर्ड फ्रंट सीटें, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Hondacarindia.com
इसमें 2.0 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा. इसका पेट्रोल इंजन 141bhp की पावर, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 181bhp की पावर जेनरेट करता है.
Photo: Hondacarindia.com
कंपनी के मुताबिक यह SUV सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. ये कार 22.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी.
Photo: Hondacarindia.com
Honda अपनी लोकप्रिय एसयूवी Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा जा चुका है.
Photo: Hondacarindia.com
उम्मीद है कि इसमें 360 डिग्री कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई Honda City से मिलता-जुलता फ्रंट डिजाइन मिलेगा.
Photo: Hondacarindia.com
सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी पहली बार Elevate में हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दे सकती है.
Photo: Hondacarindia.com
कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 0 Alpha को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है.
Photo: Hondacarindia.com
इसे पहली बार जापान मोबिलिटी शो में पेश किया गया था. खास बात यह है कि इसका उत्पादन भारत में ही किया जाएगा. ये कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया EV होगी.
Photo: Hondacarindia.com
कंपनी इस EV को सिर्फ भारतीय बाजार में ही नहीं बेचेगी, बल्कि भारत में तैयार होने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का निर्यात जापान भी किया जाएगा.
Photo: Hondacarindia.com