ट्रेन का टिकट नहीं, महंगी हुई फ्लाइट! होली पर घर जाने के बेस्ट ऑप्शन

24 Feb 2026

By; Ashwin Satyadev

त्योहारों पर बढ़ती भीड़

होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में टिकट मिलना सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है. कई लोग महीनों पहले कोशिश करते हैं, फिर भी वेटिंग लिस्ट लंबी ही रह जाती है. 

Photo: PTI

महंगी होती फ्लाइट

दूसरी ओर फ्लाइट की टिकट भी इतनी महंगी हो जाती है कि, मालूम होता है कि त्योहार का पूरा बज़ट टिकट में की खर्च हो जाएगा.

Photo:freepik

बसों में भी भारी भीड़

ट्रेन और फ्लाइट के दूर होने के बाद नंबर आता है बस का. लेकिन भारी भीड़ और बुकिंग्स को देखते हुए प्राइवेट बस कंपनियां भी टिकटों का रेट बढ़ा देती हैं.

Photo: PTI

घर कैसे पहुंचा जाए

ऐसे में सवाल यही होता है कि अगर ट्रेन, फ्लाइट या बस का टिकट न मिले तो घर कैसे पहुंचा जाए. 

Photo: PTI

आजमा सकते हैं ये तरीके

राहत की बात यह है कि आज के समय में यात्रा के कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनके जरिए आप समय पर और आराम से अपने घर पहुंच सकते हैं.

Photo: Freepik

बस की बुकिंग

सबसे पहला विकल्प तो यही है कि, आप समय रहते ऑनलाइन बस की बुकिंग कर लें. सरकारी बसों में आप कम दाम में यात्रा कर सकेंगे.

Photo: Pti

कार पूलिंग 

इसके अलावा आप कार पूलिंग का विकल्प चुन सकते हैं. इस समय कई ऐसी कार पूलिंग ऐप ट्रेंड में हैं जो कम खर्च में आपको घर पहुंचा सकते हैं.

Photo: ITG

क्या होता है कार पूलिंग

कार पूलिंग ऐप एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. जो एक ही रास्ते पर यात्रा करने वाले वाहन मालिकों और यात्रियों को जोड़ने का काम करता है.

Photo: ITG

कम करता है खर्च

यह ऐप खाली सीटों को शेयर करके यात्रा के खर्च (फ्यूल, टोल) को कम करने, ट्रैफिक घटाने और प्रदूषण को कम करने में मददगार साबित होता है.

Photo: blablacar.in/

क्या सुरक्षित है कार पूलिंग

कारपूलिंग (Car pooling) सामान्यतः सुरक्षित है, बशर्ते आप भरोसेमंद ऐप्स का उपयोग करें जो यूजर आईडी और कंपनी ईमेल वेरिफाई करते हैं.

Photo: blablacar.in/

सावधानी जरूरी

हालाँकि, अनजान लोगों के साथ यात्रा करने में जोखिम हो सकता है, इसलिए सुरक्षा सावधानियां बरतना आवश्यक है.

Photo: Cars.tatamotors.com

प्रोफाइल चेक करें

इसके लिए आप राइड प्रोवाइडर (जिसकी कार से यात्रा करनी हो) का प्रोफाइल चेक करें. उनके बारे में दिए गए रिव्यू की जांच करें. 

Photo: quickride

दोस्तों के साथ सफर

अगर आप कार चलाना जानते हैं या दोस्तों के साथ सफर कर रहे हैं, तो कार से यात्रा भी एक अच्छा समाधान हो सकता है. 

Photo: auto.mahindra.com

बेहतर हाईवे

आजकल हाईवे की हालत बेहतर है और लंबी दूरी की ड्राइव पहले से ज्यादा आसान हो गई है. रास्ते में मनचाहे ब्रेक लेने की आजादी मिलती है और दोस्तों के साथ यात्रा और मजेदार होगी.

Photo: PTI

Read Next