Holi में गंदी हो गई कार या लग गया रंग, ऐसे चमक जाएगी गाड़ी
04 Mar 2026
By: Aajtak Auto
कार हो गई गंदी तब क्या करें
हम सभी जानते हैं कि होली रंगों का त्योहार है. लेकिन कई बार ये रंग मुसीबत बन जाते हैं. खासकर अगर ये किसी कीमती चीज पर लग जाएं तब.
Photo: Unsplash
ऐसा ही कुछ होता है कि जब आपकी कार पर कोई रंग फेक देता है. ऐसी परिस्थिति में कई लोग नाराज हो जाते हैं. खासकर वॉइट कार के मालिकों के साथ ये चुनौती ज्यादा होती है.
Photo: Unsplash
हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कार को सेफ रख सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत बड़ा खर्चा करने की जरूरत नहीं है.
Photo: Unsplash
अव्वल तो ये है कि आप अपनी कार को सेफ रखने के लिए एक कवर का इस्तेमाल करें. अगर वाटरप्रूफ कवर यूज करेंगे, तो आपकी कार सेफ रहेगी.
Photo: Unsplash
कार की बॉडी पर कलर लग जाता है, तो उसे रिमूव करने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करें. आप बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
ध्यान रखें कि कार पर डिटर्जेंट का इस्तेमाल ना करें. इससे कार के पेंट को नुकसान पहुंच सकता है. मार्केट में कई दूसरे क्लीनिंग सॉल्यूशन भी मिलते हैं.
Photo: Unsplash
आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अगर आप घरेलू उपाय चाहते हैं, तो विनेगर भी यूज कर सकते हैं, जो कार पर लगे कलर को हटा सकता है.
Photo: Unsplash
अगर कलर कार के केबिन में लग जाता है, तो उसे रिमूव करने के लिए शैंपू को कपड़े में लगाकर दाग पर रब करें. इससे कलर निकल जाएगा.
Photo: Unsplash
बेहतर होगा कि कार की सफाई के लिए आप माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें. कई बार स्टेन रिमूवर भी यूज करना पड़ सकता है.