12 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और बार-बार चार्जिंग की चिंता आपको परेशान करती है, तो Hero ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है.
Photo: Vidaworld.com
कंपनी ने अपने मशहूर स्कूटर Vida VX2 Plus का नया 4.4kWh वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. जिसकी कीमत 1,43,990 रुपये (एक्स-शोरूम-दिल्ली) रखी गई है.
Photo: Vidaworld.com
दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खरीद पर 30,000 की सब्सिडी मिलेगी. जिससे इसकी कीमत लगभग 1.14 लाख रुपये हो जाएगी.
Photo: Vidaworld.com
इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है, जिसकी मदद से अब स्कूटर एक बार चार्ज होने पर पहले से ज्यादा दूरी तय कर सकेगा.
Photo: Vidaworld.com
इस स्कूटर में 2.2kWh की क्षमता की दो अलग-अलग रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 4.4kWh है.
Photo: Vidaworld.com
कंपनी का कहना है कि, ये बैटरी 187 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. यानी ये स्कूटर सिंगल चार्ज में दिल्ली से मेरठ (75 किमी) अप डाउन कर सकता है.
Photo: Vidaworld.com
इसके साथ कंपनी 1kW का पोर्टेबल चार्जर बतौर स्टैंडर्ड दे रही है, वहीं, पहले वाले 3.4kWh वेरिएंट में 580W का चार्जर मिलता था.
Photo: Vidaworld.com
नए चार्जर की मदद से 4.4kWh बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 3 घंटे 17 मिनट का समय लगेगा. वहीं ये बैटरी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी.
Photo: Vidaworld.com
बैटरी के अलावा Vida VX2 Plus के बाकी मैकेनिकल पार्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है.
Photo: Vidaworld.com
हालांकि अब इसकी टॉप स्पीड बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा हो गई है. स्कूटर में पहले की तरह इको, राइड और स्पोर्ट जैसे राइडिंग मोड दिए गए हैं.
Photo: Vidaworld.com
इसके अलावा बेहतर एक्सीलरेशन के लिए Boost Mode भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर स्कूटर तेजी से स्पीड पकड़ सकता है.
Photo: Vidaworld.com
स्कूटर में 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलते हैं.
Photo: Vidaworld.com
स्टोरेज स्पेस भी स्कूटर में खूब ख्याल रखा गया है. इसमें 27.2 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम ब्रेकिंग को बेहतर बनाता है.
Photo: Vidaworld.com
रिमूवेबल बैटरी का फायदा ये है कि, इसे यूजर बाहर निकालकर अपने घर में रखकर चार्ज कर सकता है. हाई-राइज बिल्डिंग या अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए ये उपयुक्त है.
Photo: Vidaworld.com