18 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स को खूब पसंद किया जाता है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा खरीदार हैं.
Video: ITG
हीरो मोटोकॉर्प इस सेगमेंट का बादशाह कहा जाता है. बीते जुलाई में भी हीरो की एक बाइक ने गदर मचाया है और 3.35 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदा है.
Photo: ITG
वहीं बिक्री के मामले में टीवीएस और बजाज की बाइक्स क्रमश: दूसरे और तीसरे पोजिशन पर रही हैं. आइये देखें टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट-
Photo: Bajajauto.com
बीते जुलाई में एचएफ डिलक्स के कुल 55,978 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 71,477 यूनिट के मुकाबल 22% कम है.
Photo: Heromotocorp.com
टीवीएस अपाचे सीरीज के कुल 59,404 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई के कुल 37,566 यूनिट के मुकाबले 58% ज्यादा है.
Photo: Tvsmotor.com
बजाज पल्सर की डिमांड घटी है. इसके कुल 66,156 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के 79,817 यूनिट के तुलना में 17% कम है.
Photo: Bajajauto.com
होंडा शाइन के कुल 1,91,950 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 1,59,658 यूनिट के मुकाबले 20% ज्यादा है.
Photo: Honda2wheelrs.com
3,35,246 लोगों ने हीरो स्प्लेंडर खरीदी है. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 2,46,715 यूनिट के मुकाबले 36% ज्यादा है.
Photo: ITG
आमतौर पर हीरो स्प्लेंडर 70 किमी/लीटर का माइलेज देती है. पेट्रोल की कीमत 102 रुपये/लीटर है. ऐसे में इसकी रनिंग कॉस्ट तकरीबन 1.46 रुपये प्रतिकिमी होगी.
Photo: ITG