10 August 2026
By: Aaj Tak Auto
देश में 20% इथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल को लेकर बहस जारी है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस फ़्यूल के इस्तेमाल से माइलेज कम हो रहा है.
Photo: ITG
सरकार ने हाल ही में देश में E85 फ्यूल को भी लॉन्च किया है. जो फिलहाल देश के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Photo: ITG
इस बीच देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दो फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स (Splendor और HF Deluxe) को लॉन्च किया है.
Photo: ITG
जिसकी बुकिंग 15 जुलाई से शुरू की गई थी और अब इसकी डिलीवरी भी बीते 31 जुलाई से शुरू कर दी गई है.
Photo: ITG
शुरुआत में कंपनी ने स्प्लेंडर फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को 82,910 रुपये और एचएफ डिलक्स को 72,792 रुपये में लॉन्च किया था.
Photo: ITG
लेकिन अब कंपनी इन दोनों बाइक्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. जो आगामी 15 अगस्त तक के लिए ही वैलिड है.
Photo: ITG
इन दोनों बाइक्स पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है. जिसके बाद इनकी कीमत क्रमश: 78,910 रुपये और 68,792 रुपये हो गई है.
Photo: ITG
दोनों बाइक्स में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो E85 फ्यूल के साथ 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: ITG
कंपनी का कहना है कि, ये बाइक्स E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर बिना किसी परेशानी के चल सकती हैं. यानी इथेनॉल ब्लेंडिंग की चिंता खत्म.
Photo: ITG
इसमें नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और अपडेटेड ECU व फ्यूल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: ITG