12 September 2026
By: Aaj Tak Auto
E20 पेट्रोल को लेकर छिड़ी बहस के बीच एक बड़ी ख़बर सामने आई है. इथेनॉल से चलने वाली बाइक्स को लेकर बाजार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है.
Photo: ITG
बीते दिनों देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार में अपनी दो E85 बाइक्स (एचएफ डिलक्स और स्प्लेंडर) को लॉन्च किया था.
Photo: Heromotocorp.com
85 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चलने वाली इन बाइक्स को बाजार में शानदार रिस्पांस मिल रहा है. इन बाइक्स ने करीब 10,000 बुकिंग का आंकड़ा छू लिया है.
Photo: Heromotocorp.com
कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे इन बाइक्स की उपलब्धता बढ़ रही है, वैसे-वैसे ग्राहक इन्हें खरीद भी रहे हैं. हालांकि, E85 फ्यूल अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है.
Photo: Heromotocorp.com
बीते 3 जून को इन दोनों बाइक्स को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में लॉन्च किया गया था.
Video: X/nitin_gadkari
Splendor+ E85 फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 82,810 रुपये और HF Deluxe E85 फ्लेक्स फ्यूल मॉडल की कीमत 72,792 रुपये रखी गई है.
Phot; X/HardeepSPuri
इन दोनों बाइक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि, ये मोटरसाइकिलें 20 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत तक इथेनॉल वाले पेट्रोल पर चल सकती हैं.
Phot; X/HardeepSPuri
फिलहाल भारत में E20 पेट्रोल स्टैंडर्ड फ्यूल के तौर पर उपलब्ध है, जिसमें पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है. वहीं E85 अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है.
Photo: Freepik
दोनों बाइक्स में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो E85 फ्यूल के साथ 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: ITG
दोनों मोटरसाइकिलों में नया फ्यूल पंप, सेकेंडरी फ्यूल फिल्टर और कैलिब्रेटेड ECU मैप दिया गया है. इन बदलावों के चलते बाइक का पावर आउटपुट 7% बढ़ा है.
Photo: ITG
बाइक में पेटेंटेड i3S स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं.
Photo: ITG