77 हजार कीमत... धांसू माइलेज! 3.53 लाख ने खरीदी ये बाइक

20 July 2026

By: Aaj Tak Auto

कम्यूटर बाइक्स की मांग

भारतीय बाजार में कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड हमेशा से रही है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस इसका प्रमुख कारण है.

Video: ITG

बिकीं 9,35,519 यूनिट

बीते जून में भी टू-व्हीलर्स की जमकर बिक्री हुई है. टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 9,35,519 यूनिट रही.

Photo: Tvsmotors.com

एक बाइक ने सबको पछाड़ा

इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, बजाज और टीवीएस सबने बेहतर प्रदर्शन किया. लेकिन एक बाइक को सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया.

Photo: Heromotocorp.com

देखें बेस्ट सेलिंग बाइक की लिस्ट

महज 30 दिनों में इस मोटरसाइकिल को तकरीबन 3.53 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है. तो आइये देखें टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट-

Photo: ITG

कीमत: 59,477 रुपये

हीरो की सबसे सस्ती बाइक एचएफ डिलक्स के कुल 44,292 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल जून में बेचे गए 1,00,878 यूनिट के मुकाबले 56% कम है.

Photo: Heromotocorp.com

5. Hero HF Deluxe

कीमत: 1.13 लाख

टीवीएस की स्पोर्ट बाइक अपाचे के कुल 55,382 यूनिट बेचे गए हैं. जो जून-25 में बेचे गए 41,386 यूनिट के मुकाबले 34% ज्यादा है.

Photo: Tvsmotors.com

4. TVS Apache

कीमत: 87,255 रुपये

जून में पल्सर तीसरे पायदान पर रही. इस दौरान इसके कुल 80,363 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल जून में बेचे गए 90,825 यूनिट के मुकाबले 12% कम है.

Photo: ITG

3. Bajaj Pulsar

कीमत: 82,253 रुपये

होंडा शाइन सेकंड पोजिशन पर रही. इसके कुल 2,34,089 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जून के 1,91,666 यूनिट के तुलना में 22% ज्यादा है.

Photo: honda2wheelersindia.com

2. Honda Shine

कीमत: 77,557 रुपये

हीरो स्प्लेंडर नंबर वन है. इसके कुल 3,53,024 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जून में बेचे गए 3,31,057 यूनिट के मुकाबले 7% ज्यादा है.

Photo: Heromotocorp.com

1. Hero Splender Plus

Read Next