एक महीने में बिक गए 5.98 लाख बाइक और स्कूटर, Hero की बंपर सेल

04 Apr 2026

By: Aajtak Auto

मार्च में हुई बंपर सेल

हीरो मोटोकॉर्प के लिए मार्च 2026 का महीना बेहतरीन रहा है. कंपनी ने इस महीने जबरदस्त सेल की है. ब्रांड ने ईयर-ऑन-ईयर 8.84 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है.

Photo: heromotocorp.com

लगभग 6 लाख हुई सेल

कंपनी ने 5,98,198 यूनिट्स को मार्च 2026 में डिस्पैच किया है. वहीं मार्च 2025 में कंपनी ने 5,49,604 यूनिट्स को बेचा था.

Photo: heromotocorp.com

फरवरी से भी ज्यादा सेल

फरवरी की तुलना में भी मार्च में कंपनी की सेल बढ़ी है. फरवरी 2026 में कंपनी की सेल 5,58,216 यूनिट्स की थी. 

Photo: heromotocorp.com

एक्सपोर्ट भी बढ़ा है 

मार्च 2026 की बात करें, तो कंपनी की डोमेस्टिक सेल 5,52,505 यूनिट्स की है. वहीं एक्सपोर्ट बढ़कर 45,693 यूनिट्स पर पहुंच गया है. 

Video: heromotocorp.com

कुल कितनी हुई सेल 

कंपनी ने पिछले महीने 5,32,383 यूनिट्स बाइक की और 65,815 यूनिट्स स्कूटर की बेची हैं. कुल सेल 5,98,198 यूनिट्स की हुई है. 

Photo: heromotocorp.com

Q1 में 17 लाख के पार 

साल 2026 के पहले क्वार्टर में कंपनी की परफॉर्मेंस की बात करें, तो हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 17,14,285 यूनिट्स बेची हैं.

Photo: heromotocorp.com

64 लाख के पार हुई सेल

2025 के पहले क्वार्टर में कंपनी की सेल 13,80,545 यूनिट्स की थी. वहीं वित्तवर्ष 2026 की बात करें, तो कंपनी ने 64 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: heromotocorp.com

100-125cc में दबदबा 

हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स की डिमांड 100 से 125सीसी सेगमेंट में काफी ज्यादा है. इस सेगमेंट में ब्रांड सबसे ज्यादा बाइक्स को बेचता है.

Photo: heromotocorp.com

EV की सेल भी बढ़ी 

हीरो के ईवी ब्रांड विडा की भी सेल मजबूत हुई है. कंपनी का मंथली रजिस्ट्रेशन 21,434 यूनिट्स तक पहुंच गया है. 

Photo: heromotocorp.com

Read Next