3 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. टू-व्हीलर तकरीबन हर मध्यम वर्गीय परिवार की पहली जरूरत है.
Video: ITG
इस मामले में कम्यूटर सेगमेंट को सबसे बेहतर माना जाता है. और इस सेगमेंट में दशकों से हीरो मोटोकॉर्प का बोलबाला रहा है.
Photo: PTI
बीते मई में भी हीरो मोटोकॉर्प ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5,70,068 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. जिसमें डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों शामिल हैं.
Photo: Heromotocorp.com
पिछले साल मई में कंपनी ने कुल 507,701 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी. इस फाइनेंशियल ईयर में बिक्री का आंकड़ा 11 लाख यूनिट के पार हो चुका है.
Photo: Heromotocorp.com
घरेलू बाजार में कंपनी ने मई में कुल 536,784 वाहन बेचे हैं. और तकरीबन 33,284 वाहनों को विदेशों में एक्सपोर्ट किया गया है.
Photo: Heromotocorp.com
बीते मई में कंपनी ने कुल 503,763 यूनिट मोटरसाइकिलों की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 4,75,164 यूनिट से काफी ज्यादा है.
Photo: Heromotocorp.com
स्कूटरों की बिक्री दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है. इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 66,305 यूनिट स्कूटर बेचे हैं. जो पिछले साल मई में महज 32,537 यूनिट थे.
Photo: Heromotocorp.com
कंपनी का एक्सपोर्ट भी तकरीबन दोगुना हुआ है. पिछले साल मई में बेचे गए 18,704 यूनिट के मुकाबले बीते मई में 33,284 यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया है.
Photo: Heromotocorp.com
हीरो के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने भी रफ्तार पकड़ी है. कंपनी ने मई-26 में कुल 19,052 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है.
Photo: Heromotocorp.com
हीरो मोटोकॉर्प के पोर्टफोलियो की शुरुआत Hero HF100 से होती है, जिसकी शुरुआती कीमत 49,957 रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Photo: Heromotocorp.com
Hero Splendor Plus कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है. हर महीने हीरो मोटोकॉर्प इस बाइक सीरीज के 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री करता है.
Photo: Heromotocorp.com
हाल ही में Super Splendor XTEC 2.0 मॉडल लॉन्च किया गया है. जिसकी शुरुआती कीमत 82,530 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Photo: Heromotocorp.com