1.5 रुपये रनिंग कॉस्ट, 70KM माइलेज! सस्ती हुई HERO की धांसू बाइक

11 August 2026

By: Aaj Tak Auto

डेली यूज के लिए बेस्ट बाइक

अगर आप रोजाना ऑफिस, बाजार या आसपास आने-जाने के लिए कम कीमत वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hero की नई बाइक बेस्ट ऑप्शन है.

Video: ITG

सस्ती हुई हीरो की बाइक

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी किफायती कम्यूटर बाइक HF Deluxe की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है.

Photo: ITG

किफायती हुआ सेल्फ स्टार्ट

खास बात यह है कि यह कीमत बाइक की पुरानी कीमत से करीब 6,800 रुपये कम है और इलेक्ट्रिक-स्टार्ट मॉडल अब और भी किफायती हो गया है.

Photo: heromotocorp.com

पहले इतनी थी कीमत

Hero HF Deluxe के इलेक्ट्रिक-स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 66,782 रुपये थी. अब कंपनी इसे 59,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बेच रही है.

Photo: heromotocorp.com

स्पेशल ऑफर

कंपनी ने यह स्पेशल प्राइसिंग फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए पेश किया है. हालांकि, यह ऑफर स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होगा.

Photo: heromotocorp.com

कैसी है बाइक

Hero HF Deluxe में 97.2cc का एयर-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन मिलता है. यह इंजन 8 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: heromotocorp.com

इलेक्ट्रिक स्टार्टर

इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्टर भी मिलता है. बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारने की जरूरत नहीं पड़ती और एक बटन दबाकर इंजन स्टार्ट किया जा सकता है.

Photo: heromotocorp.com

शानदार माइलेज

आमतौर पर ये बाइक 70 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है. अपने प्राइस सेगमेंट में ये एक बेहतरीन एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक है.

Photo: heromotocorp.com

1.46 रुपये रनिंग कॉस्ट

इस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रतिलीटर है. इस हिसाब से बाइक की रनिंग कॉस्ट तकरीबन 1.46 रुपये प्रतिकिमी होगी.

Photo: ITG

Read Next