1 June 2026
Credit: Credit Name
देश में इथेनॉल, फ्लेक्स-फ्यूल जैसे ऑप्शनल फ्यूल की चर्चा जोरों पर है. सरकार पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है.
Photo; Ashwin SAtyadev/ITG
यानी आने वाले दिनों में पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा और भी बढ़ेगी. इसी बीच फ्लेक्स-फ्यूल को लेकर खूब चर्चा हो रही है.
Photo; Ashwin SAtyadev/ITG
दरअसल, Hero MotoCorp भी अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक को लॉन्च करने जा रहा है. इस बाइक को 3 जून को पेश किया जाएगा.
Photo; Heromotocorp.com
यह सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी एक बड़ा मौका होगा.
Photo; Heromotocorp.com
खास बात यह है कि लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे.
Photo: ITG
तो आइये जानें कि, हीरो की ये पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक कैसी होगी. इससे क्या उम्मीदें हैं और किस तरह ये बाइक बाजार को नई दिशा देगी.
Photo: Heromotocorp.com
फ्लेक्स-फ्यूल वाहन ऐसे डिज़ाइन किए जाते हैं जो रेगुलर पेट्रोल के साथ-साथ ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर भी चल सकते हैं.
Photo: ITG
इनमें E85 जैसे फ्यूल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिला होता है.
Photo: PTI
हीरो मोटोकॉर्प ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपनी फ्लेक्स-फ्यूल बाइक का प्रोटोटाइप पेश किया था.
Photo: Heromotocorp.com
यह मॉडल HF Deluxe पर बेस्ड था. हालांकि, 3 जून को कंपनी किस बाइक को लॉन्च करेगी, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
Photo: Heromotocorp.com
हालांकि, जानकारों का मानना है कि Hero Splendor इस तकनीक के लिए एक मजबूत दावेदार हो सकती है.
Photo: Heromotocorp.com
स्प्लेंडर कई सालों से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है और इसके कई तकनीकी हिस्से HF Deluxe से मिलते-जुलते हैं.
Photo: Heromotocorp.com
लॉन्च होने वाली बाइक एक प्रोडक्शन मॉडल होगी, न कि कोई कॉन्सेप्ट मॉडल. इसकी कीमत और फीचर्स का ऐलान लॉन्च इवेंट के दौरान या उसके बाद किया जा सकता है.
Photo: Heromotocorp.com
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, वाहन मालिकों को फ्यूल में मौजूद इथेनॉल के पर्सेंटैज को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
Photo: Getty
अगर सरकार भविष्य में हायर इथेनॉल ब्लेंडिंग अनिवार्य करती है तो इससे फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर कोई बुरा असर देखने को नहीं मिलेगा.
Photo: Getty
जैसा कि हाल के दिनों में E20 पेट्रोल को लेकर शिकायतें सामने आई थीं. कि E20 फ्यूल से पुराने वाहनों का माइलेज गिरा है और कंपोनेंट में खराबी आई है.
Photo: Royalenfield.com