22 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद माइलेज बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है.
Video: ITG
Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक HF Deluxe के Canvas वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है.
Photo: ITG
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत में 7,635 रुपये की बड़ी कटौती की है.
Photo: heromotocorp.com
कंपनी ने Canvas Black वेरिएंट को पहली बार जून 2023 में 60,760 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था.
Photo: heromotocorp.com
इसके बाद कंपनी ने अलग-अलग समय पर इसकी कीमत में कई बार बढ़ोतरी की. कीमत बढ़ने के बाद यह बाइक 67,634 रुपये तक पहुंच गई थी.
Photo: heromotocorp.com
लेकिन अब इस बड़े प्राइस कट के बाद इस कम्यूटर बाइक की शुरुआती कीमत केवल 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है.
Photo: heromotocorp.com
खास बात यह है कि अब यह बाइक अपनी जून 2023 की लॉन्च कीमत से भी 761 रुपये सस्ती हो गई है. यानी ग्राहक इसे काफी किफायती दाम में खरीद सकेंगे.
Photo: heromotocorp.com
बताया जा रहा है कि, यह नई कीमत फिलहाल केवल 4 राज्यों में ही लागू होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं.
Photo: heromotocorp.com
Hero HF Deluxe कंपनी की एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक है, जिसे रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
Photo: heromotocorp.com
इसका Canvas Black एडिशन पूरी तरह ब्लैक थीम में आता है. इसमें ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक पिलियन ग्रैब रेल और ब्लैक एग्जॉस्ट हीट शील्ड दी गई है.
Photo: heromotocorp.com
HF Deluxe में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 7.8 BHP की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: heromotocorp.com
इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर के रोजाना सफर के लिए आसान और स्मूद राइडिंग एक्सपीरएंस देता है.
Photo: heromotocorp.com
यह बाइक ट्यूबलर डबल-क्रेडल फ्रेम पर तैयार की गई है. आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.
Photo: heromotocorp.com
ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. आमतौर पर ये बाइक 70 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: heromotocorp.com