सस्ते में मिल रही Hero की E85 बाइक्स, इतने हजार का है डिस्काउंट

16 June 2026

By: Aajtak Auto

Flex Fuel की एंट्री

सरकार इन दिनों फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) पर जोर दिए हुए हैं. कई कंपनियों ने भी E85 कंप्लायंस गाड़ियां लॉन्च करनी शुरू कर दी है. 

Video: heromotocorp.com

Hero लाया दो बाइक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) भी ऐसी ही कंपनी है. हीरो ने E85 कंप्लायंस दो बाइक्स स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स को लॉन्च किया है.

Photo: heromotocorp.com

मिल रहा डिस्काउंट 

अब इन बाइक्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. ये डिस्काउंट ऑफर जुलाई 2026 तक मिल रहा है. इसका फायदा उठाकर आप बाइक्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. 

Photo: ITG

इतने हजार का है डिस्काउंट

हीरो मोटोकॉर्प इन बाइक्स पर 4000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. डिस्काउंट के बाद हीरो की फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स की शुरुआत 68,792 रुपये एक्स शोरूम से होती है. 

Photo: ITG

अब कितनी है कीमत

डिस्काउंट के बाद Splendor+ की कीमत 78,710 रुपये और HF Deluxe की 68,792 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: ITG

E20 के करीब है कीमत

कंपनी की ओर से मिल रहे डिस्काउंट की वजह से इन बाइक्स की कीमत E20 कंप्लयांस वाली बाइक्स के करीब पहुंच जाती है. 

Photo: ITG

कितना है अंतर? 

Splendor+ Flex की कीमत स्टैंडर्ड Splendor+ से 1153 रुपये ज्यादा है. HF Deluxe Flex डिस्काउंट के बाद स्टैंडर्ड वर्जन से 1650 रुपये सस्ती है. 

Photo: heromotocorp.com

कब तक मिलेगा ऑफर

ये ऑफर जुलाई तक के लिए मिल रहा है. ध्यान रखें कि हीरो की फ्लेक्स फ्लूस बाइक्स अभी हर जगह नहीं मिल रही है. ये चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध हैं. 

Photo: heromotocorp.com

कहां मिलेंगी बाइक्स? 

फिलहाल इन्हें दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनिंदा जगहों से खरीदा जा सकता है. ये बाइक्स 97.2सीसी के इंजन के साथ आती हैं, जिन्हें आप E85 और E20 दोनों पर यूज कर सकते हैं.

Photo: heromotocorp.com

Read Next