कितनी होती है एक हेलमेट की उम्र? खतरे में पड़ सकती है आपकी सेफ्टी

21 Mar 2026

By: Abhishek Mishra

खराब हो जाता है हेलमेट 

बाइक चलाने वाले के लिए हेलमेट कोई फैशन एक्सेसरीज या फिर चालान से बचने का साधन मात्र नहीं है. बल्कि इसका रोल राइडर की सेफ्टी से जुड़ा है. 

Photo: Unsplash

ऐसे में क्या हो अगर आप एक एक्सपायर हुआ हेलमेट इस्तेमाल कर रहे हों. हां, ऐसा हो सकता है क्योंकि हेलमेट में लगी चीजें वक्त के साथ खराब होती हैं. 

Photo: Unsplash

आप अपना हेलमेट कैसे रखते हैं और वो फिलहाल किस कंडीशन में है. इसके हिसाब से आप तय कर सकते हैं आपको इसे कब बदल देना चाहिए.

Photo: Unsplash

अगर आपके हेलमेट के शेल यानी खोल में पर क्रैक्स आ गए हैं या फिर वो घिस गया है, तो आपको एक नया हेलमेट खरीद लेना चाहिए. 

Photo: Unsplash

हेलमेट के अंदर फोम की पैडिंग होती है, जो फैब्रिक से कवर्ड होती है. ये पैडिंग वक्त के साथ खराब हो जाती है और इसकी क्षमता भी कम हो जाती है. 

Photo: Unsplash

एक हेलमेट की उम्र 5 साल मानी जाती है. हालांकि, ये कई पॉइंट्स पर निर्भर करता है. वक्त से साथ आपको हेलमेट चेंज करने के कुछ साइन दिखने लगेंगे. 

Photo: Unsplash

अगर वक्त के साथ आपका हेलमेट अब ढीला हो चुका है, तो उसे चेंज कर देना चाहिए. चेन स्ट्रैप के खराब होने पर आप इसे रिपेयर करा सकते हैं. 

Photo: Unsplash

वक्त के साथ अगर आपके हेलमेट का आउटर शेल घिस गया है, तो आपको उसे चेंज कर देना चाहिए. क्योंकि सेफ्टी के हिसाब से ये सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. 

Photo: Unsplash

कुल मिलाकर अगर हेलमेट पुराना हो गया है और फिट नहीं आता है, उसके कुछ हिस्से खराब हो चुके हैं, तो आपको इसे बदल देना चाहिए.

Photo: Unsplash

Read Next