30 Oct 2026
By: Aajtak Auto
हार्ले डेविडसन अपनी अब तक की सबसे सस्ती बाइक को भारत में लॉन्च कर सकती है. हाल में ही ब्रांड की एक बाइक को स्पॉट किया गया है, जिसमें सबसे छोटा इंजन मिलेगा.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
पिछले साल सितंबर में जब सरकार ने जीएसटी 2.0 का ऐलान किया था, तब 350 सीसी के ऊपर के इंजन वाली बाइक्स पर जीएसटी 40 परसेंट हो गया.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
बजाज ने उसी वक्त अपनी 400 सीसी की बाइक्स को अपडेट करके उनमें 350 सीसी का इंजन दे दिया. जबकि हार्ले डेविडसन ने ऐसा नहीं किया.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
कंपनी अब उस बदलाव को ला सकती है. हार्ले डेविडसन एक्स 440टी जल्द ही एक्स 350टी में बदल सकती है. यहां सिर्फ नाम नहीं इंजन भी बदलेगा.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
हाल में ही इस बाइक को स्पॉट किया गया है. मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर एक्स 350टी लिखा हुआ है. नए नाम के साथ ही बाइक का नया कलर भी मिलेगा.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
ये बाइक ऑरेंज कलर थीम में आ सकती है. इसमें नए ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे. कलर और ग्राफिक्स के अलावा बाइक काफी हद तक एक्स 440 टी जैसी ही है.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
इसमें पुराना वाला ही मेनफ्रेम और सबफ्रेम मिलेगा. बाइक में डुअल चैनल एबीएस, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल पीस सीट और दूसरे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
मौजूदा एक्स 440 टी में 440 सीसी का इंजन मिलता है. नई हार्ले में 350 सीसी का इंजन मिल सकता है, जो 25 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.
Photo: Instagram/ Harley Davidson
हार्ले डेविडसन एक्स 440 टी 2.86 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. नई बाइक की कीमत इससे कम होगी और ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक बन जाएगी.
Photo: Instagram/ Harley Davidson