Harley की मिनी इलेक्ट्र्रिक बाइक लॉन्च, कीमत बस इतनी

11 June 2026

By: Aaj Tak Auto

हार्ले की मिनी बाइक

हार्ले-डेविडसन का नाम सुनते ही जेहन में एक दमदार और पावरफुल बाइक की इमेज बनती है. लेकिन हार्ले की नई इलेक्ट्रिक बाइक ने सबको चौंका दिया है.

Photo: livewire.com

लाइव वायर ने किया पेश

हार्ले की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी LiveWire ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मिनी बाइक्स पेश कर दी हैं. जिनका लुक और डिज़ाइन बेहद यूनिक है.

Photo: livewire.com

दो मॉडल हुए लॉन्च

कंपनी ने S4 Honcho Trail और S4 Honcho Street नाम से दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं. 

Photo: livewire.com

पेट्रोल बाइक जैसी पावर

खास बात यह है कि ये छोटी दिखने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स परफॉर्मेंस के मामले में 125cc पेट्रोल बाइक जैसी ताकत देने का दावा करती हैं.

Photo: livewire.com

ताइवानी कंपनी का साथ

LiveWire ने इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स को ताइवान की टू-व्हीलर कंपनी Kymco के साथ मिलकर डेवलप किया है. 

Photo: livewire.com

पहले ब्रिटेन में बिकेगी

सबसे पहले इन्हें ब्रिटेन के बाजार में उतारा जाएगा. इसके बाद कंपनी इसे दूसरे देशों में पेश कर सकती है. हालांकि भारत के लिए अभी कोई ऐलान नहीं है.

Photo: livewire.com

क्या है कीमत?

कीमत की बात करें तो S4 Honcho Trail की कीमत 4,599 पाउंड यानी करीब 5.88 लाख रुपये रखी गई है.

Photo: livewire.com

पेट्रोल बाइक्स से महंगी

वहीं S4 Honcho Street की कीमत 4,999 पाउंड यानी लगभग 6.39 लाख रुपये है. हालांकि 125cc पेट्रोल बाइक्स की तुलना में ये दोनों मॉडल काफी महंगे हैं.

Photo: livewire.com

कैसा है डिज़ाइन

नई S4 Honcho सीरीज का डिजाइन काफी यूनिक और सिंपल रखा गया है. दोनों बाइक्स में ट्यूबलर स्टील फ्रेम दिया गया है.

Photo: livewire.com

कैसा है डिज़ाइन

कंपनी ने बैटरी पैक को भी चेसिस का हिस्सा बनाया है. दोनों मॉडल्स को अलग पहचान देने के लिए फ्रेम और स्विंगआर्म के रंगों में बदलाव किया गया है.

Photo: livewire.com

स्ट्रीट वर्जन

S4 Honcho Street एक स्ट्रीट बाइक है. इसमें मिरर, लाइट्स, इंडिकेटर, इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और रियर फेंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: livewire.com

ऑफ रोड वर्जन

दूसरी तरफ Trail वर्जन को ऑफ-रोड राइडिंग के लिए तैयार किया गया है. इसमें बेहतर ग्रिप के लिए नॉबी टायर्स लगाए गए हैं.

Photo: livewire.com

ड्राइविंग रेंज

दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स में 1.74kWh का ड्यूल रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में इनकी रेंज करीब 85 किमी होगी.

Photo: livewire.com

बढ़ सकती है रेंज

वहीं यदि बाइक को 32 किमी/घंटा की स्टेबल स्पीड पर चलाया जाए तो यह रेंज बढ़कर लगभग 117 किलोमीटर तक पहुंच सकती है.

Photo: livewire.com

स्पीड और पिक-अप

दोनों मॉडल्स की टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है. वहीं ये बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 48 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती हैं.

Photo: livewire.com

चार्जिंग टाइम

कंपनी का कहना है कि, इन बाइक्स की बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे का समय लगता है.

Photo: livewire.com

वजन और सीट हाइट

S4 Honcho Trail का वजन 114.7 किलोग्राम है, जबकि Street वर्जन का वजन 120.6 किलोग्राम है. सीट हाइट क्रमशः 736.6 मिमी और 762 मिमी रखी गई है. 

Photo: livewire.com

Read Next