17 July 2026
By: Aajtak Auto
हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) ने अपनी नई बाइक को पेश कर दिया है. कंपनी ने 2026 डेडवुड (Deadwood) को इंट्रोड्यूस किया है.
Photo: harley-davidson.com
ये एक क्लासिक मॉडर्न बाइक है. वैसे डेडवुड पहली बार दूसरे विश्वयुद्ध के बाद चर्चा में आई थी. ये एक बॉबर स्टाइल बाइक है, जिसमें जबरदस्त पावर मिलती है.
Photo: harley-davidson.com
इस बाइक को हार्ले डेविडसन ने अमेरिका और कनाडा के लिए एक्सक्लूसिव लॉन्च किया है. भारत में इसके लॉन्च होने की संभावना कम है.
Photo: harley-davidson.com
इस बाइक में कंपनी ने मस्कुलर डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो किया है. इसमें ऑल ब्लैक थीम मिलती है. रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ ये आती है.
Photo: harley-davidson.com
हार्ले ने इस बाइक में मिल्वौकी-एट 117 क्लासिक एयरकूल्ड वी-ट्विन इंजन दिया है. 1923 सीसी का ये इंजन 98 पीएस की पावर और 163 एनएम का टॉर्क देता है.
Photo: harley-davidson.com
बाइक की पावर को आप ऐसे समझिए की भारत में आने वाली मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स लगभग 90 पीएस की पावर ऑफर करती है. यानी डेडवुड से कम.
Photo: harley-davidson.com
डेडवुड 647 एमएम सीट हाइट के साथ आती है. इसमें मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. बाइक में एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: harley-davidson.com
नई हार्ले में रोड, स्पोर्ट और रेन राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इसमें 7 इंच की एलईडी हेडलाइट, यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट और एलसीडी मल्टीफंक्शन डिस्प्ले दिया गया है.
Photo: harley-davidson.com
अमेरिकी मार्केट में हार्ले डेविडसन डेडवुड 17,999 डॉलर (लगभग 15.5 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुई है. ये 7 अगस्त से उपलब्ध होगी.
Photo: harley-davidson.com