बेटे को हार्दिक का गिफ्ट... EX-वाइफ ने डिलीवरी! कैसी है ये SUV

23 Feb 2026

By;: Aaj Tak Auot

बेटे की खुशी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक अब भले ही अब साथ न हों, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की खुशी को दोनों आज भी सबसे ऊपर रखते हैं. 

Photo: Insta/@hardikpandya93

नई SUV की डिलीवरी

इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला, जब नताशा और अगस्त्य एक साथ नई लग्ज़री एसयूवी की डिलीवरी लेते नज़र आए.

Photo:Insta/@landrover_mumbai

गिफ्ट की Defender 

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा और अगस्त्य एक नई Land Rover Defender लेते दिखाई दिए, जो हार्दिक पांड्या की तरफ से तोहफे में दी गई थी.

Photo:Insta/@landrover_mumbai

डीलरशिप ने शेयर किया वीडयो

मुंबई की मशहूर लैंड रोवर डीलरशिप नवनीत मोटर्स की ओर से किए गए आधिकारिक पोस्ट में लिखा गया कि हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर Defender पर भरोसा जताया. 

Photo:Insta/@landrover_mumbai

'पापा टू अगस्त्य'

पोस्ट में एक बोर्ड पर देखने को मिला. जिस पर लिखा है "पापा टू अगस्त्य". यानी हार्दिक पांड्या ने ये दमदार एसयूवी अपने बेटे को गिफ्ट की है.

Photo:Insta/@landrover_mumbai

डिलीवरी लेती नताशा

डिलीवरी के दौरान ली गई तस्वीरों में अगस्त्य ब्लैक कलर SUV को बड़े ध्यान से देखते नजर आया. वहीं नताशा डीलरशिप स्टाफ से गिफ्ट हैम्पर लेते हुए देखी गईं.

Photo:Insta/@landrover_mumbai

कैसी है डिफेंडर

Land Rover Defender का नाम अपने बोल्ड लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है. इसका मौजूदा अवतार मॉडर्न तकनीक से लैस है.

Photo: landrover.in

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 2.0 लीटर और 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा 3.0 लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध है.

Photo: landrover.in

सबसे पावरफुल वेरिएंट

ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए Defender Octa वेरिएंट दिया गया है. इसमें BMW से लिया गया 4.4 लीटर ट्विन टर्बो V8 माइल्ड हाइब्रिड इंजन मिलता है.

Photo: landrover.in

सबसे दमदार डिफेंडर

डिफेंडर ऑक्टा वेरिएंट का इंजन 635 बीएचपी की पावर 750 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. जो इसे सबसे दमदार डिफेंडर बनाता है.

Photo: landrover.in

जबरदस्त स्पीड

यह SUV सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.

Photo: landrover.in

शानदार केबिन

Defender का इंटीरियर बेहद की शानदार है. इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

Photo: landrover.in

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: landrover.in

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV किसी से पीछे नहीं है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, 360 डिग्री कैमरा, हीटेड सीट्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं. 

Photo: landrover.in

अन्य सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा 6 एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और मजबूत इंटीरियर के साथ लेदर अपहोल्स्ट्री और रबर फ्लोरिंग इसे एक प्रीमियम और सुरक्षित पैकेज बनाते हैं.

Photo: landrover.in

कितनी है कीमत

Defender Octa की एक्स शोरूम कीमत करीब 2.59 करोड़ रुपये है. वहीं इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की कीमत 1.26 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

Photo: landrover.in

Read Next