हार्दिक ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की देश की पहली V-Class कार! कीमत है इतनी

29 March 2026

By; Aaj Tak Auto

सुर्खियों में हार्दिक

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस समय सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बाइक इनके चर्चा में आने की वजह क्रिकेट नहीं बल्कि इनकी लग्ज़री कारें हैं.

Photo: PTI

हार्दिक की नई फेरारी

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने गैराज में फेरारी 12 सिलिंड्री स्पोर्ट कार को शामिल किया था. जिसकी कीमत तकरीबन 12 करोड़ रुपये है.

Photo: X/Cricsam01

देश की पहली वी-क्लास

अब हार्दिक पांड्या ने देश की पहली मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस एमपीवी की डिलीवरी ली है. जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Photo: Insta/@autohangar

माहिका को गिफ्ट की कार

रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक ने ये लग्ज़री एमपीवी कार अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा को गिफ्ट की है.

Photo: Insta/@autohangar

डीलर ने शेयर की फोटो

मुंबई के मर्सिडीज बेंज की डीलरशिप ऑटोहैंगर ने इस कार की डिलीवरी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Photo: Insta/@autohangar

डीलर ने शेयर की फोटो

डीलरशिप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, "ऑटोहैंगर ने गर्व के साथ भारत की पहली मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस की डिलीवरी हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को दी."

Photo: Insta/@autohangar

इसी महीने लॉन्च हुई कार

Mercedes-Benz V-Class को इसी महीने की दो तारीख को एक बार फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. 

Photo: Mercedes-benz.co.in

कीमत है इतनी

आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एमपीवी कार की शुरुआती कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

सबसे लंबा व्हीलबेस

ख़ास बात ये है कि ये कार 3,430 मिमी के एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस के साथ आती है, जो भारत में बिकने वाली किसी भी मर्सिडीज़ कार में सबसे लंबा है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

 18-इंच अलॉय व्हील्स

कार में ड्यूल-टोन 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. जो इस कार के साइड प्रोफाइल को शानदार बनाते हैं.

Photo: Mercedes-benz.co.in

दो सीटिंग ले-आउट

V-Class का केबिन खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 4-सीटर और 6-सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

स्पेशल सीट्स

लाउंज सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं और इनमें रिक्लाइन, मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: Mercedes-benz.co.in

बड़ी स्क्रीन

इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और दो इंटीरियर थीम्स भी दी गई हैं.

Photo: Mercedes-benz.co.in

दो इंजन ऑप्शन

V-Class को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है. पहला V300 d डीज़ल और दूसरा V300 पेट्रोल. 

Photo: Mercedes-benz.co.in

पावर 

टर्बो डीज़ल इंजन 237 hp की पावर देता है. पेट्रोल वर्जन में भी 2-लीटर इंजन है, जो 231 hp की पावर जेनरेट करता है. साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं. 

Photo: Mercedes-benz.co.in

Read Next