14 May 2026
By: Aajtak Auto
गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो को अपडेट कर दिया है. अगर आपकी कार इन-बिल्ट एंड्रॉयड ऑटो के साथ आती है, तो आपको कई सारे नए बदलाव देखने को मिलेंगे.
Photo: Unsplash
सबसे पहला बदलाव रिडिजाइन इंटरफेस का है. यहां अब आपको हाई डेफिनेशन इन-कार एंटरटेनमेंट मिलेगा. ये सिस्टम अब ज्यादा कैपेबिलिटी वाले Gemini Ai के साथ आएगा.
Photo: Unsplash
बात करें एआई की, तो यूजर्स को अब कार में भी फोन की तरह ही जेमिनी एआई मिलेगी. यानी आप इस एआई असिस्टेंट का इस्तेमाल कई कामों में कर सकेंगे.
Photo: Unsplash
ये एआई आपके मैसेज, कैलेंडर और ईमेल पढ़ सकेगा और उनके जवाब भी दे सकता है. इसके लिए Magic Cue फीचर यूज करना होगा.
Photo: Unsplash
अमेरिका में गूगल ने वॉयस कमांड के जरिए फुड ऑर्डर करने का डेमो दिखाया है. इसके लिए कंपनी ने डोरडैश के साथ हाथ मिलाया है.
Photo: Unsplash
इतना ही कार से जुड़ी दिक्कतों के लिए भी आप इस एआई की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा लाइव-लेन गाइडेंस का इस्तेमाल करके आप रियल टाइम में सलाह ले सकते हैं.
Photo: Unsplash
ये फीचर कार के फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल करके स्थिति को मॉनिटर करता है और उसके आधार पर आपको जवाब देगा. इसमें अलावा अब कई सारे कस्टमाइजेशन का विकल्प मिलेगा.
Photo: Unsplash
अब आपको गूगल मैप्स में 3डी व्यू मिलेगा. बिल्डिंग, ओवरपास और दूसरी जगहों को आप मैप में 3डी में देख सकेंगे. इसमें लेन लेवल गाइडेंस मिलेगा.
Photo: Unsplash
इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो फुल एचडी वीडियो प्लेबैक कार के पार्क या चार्जिंग में लगे होने पर ऑफर करेगा. इसमें बैकग्राउंड ऑडियो की सुविधा भी मिलेगी.
Photo: Unsplash