1200 रुपये में दिल्ली-लखनऊ! आ गई 45KM माइलेज देने वाली कार

17 April 2026

By; Aaj Tak Auto

चीनी कंपनी का दांव

हाइब्रिड कारों की दुनिया में लंबे समय से जापानी कंपनियों का दबदबा रहा है, लेकिन अब चीन की कंपनी Geely Auto ने एक ऐसा दांव चला है, जो पूरा गेम बदल देगा.

Photo geely.com

इंटेलिजेंट हाइब्रिड सिस्टम 

Geely Auto ने अपना नया i-HEV इंटेलिजेंट हाइब्रिड सिस्टम पेश किया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये मोस्ट फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी है.

Photo geely.com

Emgrand में हुई टेस्टिंग

कंपनी के मुताबिक, इस सिस्टम से लैस Emgrand कार ने हाईवे टेस्टिंग में सिर्फ 2.22 लीटर प्रति 100 किमी का फ्यूल इस्तेमाल किया.

Photo geely.com

45 किमी/लीटर माइलेज

यानी इस टेस्टिंग में कार ने तकरीबन 45 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिला. कंपनी का दावा है कि यह उपलब्धि गिनिज बुक में दर्ज किया गया है.

Photo geely.com

अन्य मॉडलों में टैस्टिंग

Geely के इस तकनीकी को कई मॉडलों में टेस्ट किया गया है. जिसमें Preface का फ्यूल कंजम्प्शन 3.98 लीटर प्रति 100 किमी दर्ज किया गया है.

Photo geely.com

Geely Monjaro

जबकि Geely Monjaro i-HEV में यह आंकड़ा 4.75 लीटर प्रति 100 किमी है. 

Photo geely.com

हर सेगमेंट में कारगर 

यह दिखाता है कि सेडान हो या SUV, दोनों ही सेगमेंट में यह हाइब्रिड तकनीक बेहतर एफिशिएंसी देने में सक्षम है.

Photo geely.com

थर्मल एफिशिएंसी 48.4% 

इस नए हाइब्रिड सिस्टम की थर्मल एफिशिएंसी 48.4% बताई गई है, जो बड़े पैमाने पर बनने वाली हाइब्रिड कारों में काफी ऊंची मानी जाती है.

Photo geely.com

लो फ्यूल, हाई पावर

इसका मतलब है कि इंजन कम फ्यूल में ज्यादा ताकत पैदा करता है. यही वजह है कि यह सिस्टम माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत नजर आता है.

Photo geely.com

AI से लैस हाइब्रिड सिस्टम

Geely का i-HEV सिस्टम AI तकनीक से लैस है, जो रियल टाइम में टेंप्रेचर, नमी और हाईट जैसी स्थितियों को समझकर फ्यूल का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करता है. 

Photo geely.com

कई मॉडलों में इस्तेमाल

Geely इस नई हाइब्रिड तकनीक को इस साल अपने कई मॉडलों में पेश करने जा रही है. इनमें प्रेफेस, मोंजोरो, स्टारे और एमग्रैंड जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Photo geely.com

12 लीटर में दिल्ली-लखनऊ

45 किमी/लीटर के माइलेज के हिसाब से ये कार महज दिल्ली से लखनऊ के सफर में बमुश्किल 12 लीटर पेट्रोल की खपत करेगी.

Vidoe: ITG

कैसे होगा कैलकुलेशन

इसे ऐसे समझें कि दिल्ली-लखनऊ की दूरी 550 किमी है और माइलेज के हिसाब से 550 ÷ 45 = 12.22 लीटर (लगभग) पेट्रोल की खपत होगी.

Photo geely.com

₹1200 में सिंगल ट्रिप

इस समय दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 95 रुपये है. ऐसे में (12.22 X 95 = 1160 रुपये) यानी मोटी-मोटा 1,200 रुपये में सिंगल ट्रिप.

Photo geely.com

क्या भारत आएगी कार

हालांकि Geely Auto की इंडियन मार्केट में उतरने की अभी कोई योजना नहीं है. लेकिन ये ब्रांड हाइब्रिड और EV सेगमेंट में क्रांतिकारी बदलाव कर रहा है.

Photo geely.com

Read Next