6 घंटे में 594KM का सफर, AI टोल सिस्टम! हाईटेक है Ganga Expressway

27 April 2026

By; Ashwin Satyadev

UP का बदलता रंग

उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार अब जमीन पर दिखने लगी है. गंगा एक्सप्रेसवे इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है.

Photo: X/@upeidaofficial

स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरिएंस

जहां हाईटेक सुविधाएं, जबरदस्त रोड कनेक्टिविटी और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव एक साथ मिलता है. गंगा एक्सप्रेसवे इसकी अगली कड़ी है.

Photo: ITG

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का लोकार्पण करेंगे.

Photo: PTI

594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है. यह 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ता है.

Photo: X/upeidaofficial

हर जिले के लिए इंटरचेंज

हर जिले के लिए इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे स्टेट और नेशनल हाईवे से सीधा कनेक्शन मिलता है. इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से लेकर बिहार तक का सफर आसान होगा.

Photo: X/upeidaofficial

36,402 करोड़ की लागत

तकरीबन 36,402 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसव अब तक का यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है.

Photo: X/upeidaofficial

प्रयागराज से मेरठ

मेरठ से लेकर प्रयागराज तक का सफर जिसे पूरा करने में अब तक 11 घंटे का समय लगता था, इस एक्सप्रेसवे के जरिए केवल 6 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.

Photo: X/upeidaofficial

कहां शुरू, कहां खत्म

यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांडू गांव तक पहुंचता है.

Photo: X/upeidaofficial

12 जिलों को सीधा फायदा

इस एक्सप्रेसवे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा.

Photo: ITG

टोल प्लाजा पर कैमरों से निगरानी

इस एक्सप्रेस वे पर कुल 14 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे. टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में एडवांस कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

Photo: ITG

हर 50 KM पर फूड प्लाजा

एक्सप्रेसवे पर हर 50 से 55 किलोमीटर पर आधुनिक फूड प्लाजा बनाए गए हैं. ट्रक और बस चालकों के लिए डॉर्मेट्री और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.

Photo: ITG

मिलेंगी ये सुविधाएं

यहां फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, ढाबा, बच्चों के प्ले एरिया, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है.

Photo: ITG

सेफ्टी और हेल्थ फेसिलिटी

एक्सप्रेसवे पर ICU फेसिलिटी वाले अस्पताल और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी मिलेंगे. हर 20 किलोमीटर पर पुलिस और एंबुलेंस की तैनाती की गई है.

Photo: ITG

एयरस्ट्रिप और डिफेंस

शाहजहांपुर के पास करीब 3 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है. यहां जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान जैसे सुखोई भी उतर सकते हैं.

Photo: PTI

बैरियरलेस टोल सिस्टम

एक्सप्रेसवे पर बैरियरलेस ऑटोमैटिक टोल सिस्टम का ट्रायल भी चल रहा है. इसमें गाड़ियां बिना रुके टोल बूथ से गुजर सकती हैं और टोल अपने आप कट जाता है.

Photo: PTI

तारों से फेंसिंग

सड़क के आसपास कटीले तारों से फेंसिंग की जा रही है, ताकि किसी भी तरह से मवेशियों को सड़क पर आने से रोका जाए और दुर्घटना की स्थिति न बने.

Photo: X/upeidaofficial

दिल्ली से सीधा कनेक्शन

यह एक्सप्रेसवे आगरा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से जुड़ा हुआ है. दिल्ली से करीब 78 किलोमीटर दूर से इस पर चढ़कर सीधे प्रयागराज तक पहुंचा जा सकता है.

Video: ITG

मोटर व्हीकल सर्विस सेंटर

बीच सड़क किसी के वाहन खराब होने की स्थिति को ध्यान में रखकर मोटर व्हीकल सर्विस सेंटर भी मिलेगा. यहां वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था है.

Video: ITG

लाइटिंग की भी सुविधा

एक्सप्रेसवे पर रेड कलर के रेडियम लाइट, सड़क के दोनों किनारों पर ब्लिंकर्स, बीच में पड़ने वाले पुलों पर स्ट्रीट लाइट्स का इंतजाम किया गया है.

Video: ITG

बढ़ रहा UP का दबदबा

एक्सप्रेसवे नेटवर्क में पहले ही उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 55% है. गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही यह आंकड़ा करीब 60% तक पहुंच जाएगा.

Photo: PTI

Read Next