29 Apr 2026
By: Aajtak Auto
उत्तर प्रदेश को एक नया एक्सप्रेस वे मिल रहा है. आज यानी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
Video: X/ UPGovt
ये एक्सप्रेसवे सिर्फ गाड़ियों को रफ्तार नहीं देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को भी नई रफ्तार देगा. मेरठ से प्रयागराज तक फैला ये एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है.
Photo: X/ UPEIDA
कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस एक्सप्लेसवे पर उनका फास्टैग ऐनुअल पास काम करेगा. वही पास जिसे पिछले साल जारी किया गया था.
Photo: Getty Images
3075 रुपये का ये पास 200 ट्रिप के लिए काम करता है. अगर आप भी इस पास का इस्तेमाल करते हैं और गंगा एक्सप्रेसवे पर जाने वाले हैं, तो नियम जरूर समझ लें.
Photo: Getty Images
फास्टैग ऐनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे पर काम करता है. इसका इस्तेमाल आप एक्सप्रेसवे पर नहीं कर सकते हैं. यानी गंगा एक्सप्रेसवे पर ये काम नहीं करेगा.
Photo: Getty Images
इस एक्सप्रेसवे को यूपीईआईडीए (UPEIDA) ने तैयार किया है, जिसकी कुल लागत 36,402 करोड़ रुपये आई है.
Photo: X/ UPEIDA
गंगा एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर है और इस पर टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. ये एक हाईटेक एक्सप्रेसवे है, जिस पर तमाम सुविधाएं मिलेंगी.
Photo: X/ UPEIDA
इस एक्सप्रेसवे पर एटीएम, ईवी चार्जिंग स्टेशन, फूड कोर्ट, पब्लिक यूटिलिटी और यहां तक की 3.5 किलोमीटर की एयर स्ट्रिप मिलेगी.
Photo: X/ UPEIDA
इस एक्सप्रेसवे पर एआई बेस्ड सर्विलांस, 24x7 कैमरा मॉनिटरिंग और हाई स्पीड इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
Photo: X/ UPEIDA