Ganga Expressway पर मिलेंगी तमाम सुविधाएं, EV वालों की टेंशन होगी दूर

29 Apr 2026

By: Aajtak Auto

आज से हो रहा शुरू 

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज यानी 29 अप्रैल से हो रहा है. ये उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है, जिस पर तमाम सुविधाएं भी मिलती हैं

Video: X/ UPEIDA

कई सुविधाएं मिलेंगी 

इस एक्सप्रेसवे पर कई सारी सुविधाएं मिलेंगी. ये सुविधाएं दूसरे एक्सप्रेसवे पर भी मिलती हैं, लेकिन इस पर कुछ खास होने वाला है. 

Photo: X/ UPEIDA

EV चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे 

दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे पर ईवी चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे. वैसे तो हाल में शुरू हुए कई दूसरे एक्सप्रेसवे पर भी चार्जिंग स्टेशन मिलते हैं.

Photo: X/ UPEIDA

EV पर इस वक्त है जोर 

मगर गंगा एक्सप्रेसवे कई मायनों में खास है. ये एक्सप्रेसवे ऐसे मौके पर आ रहा है, जब देश भर में ईवी पर जोर दिया जा रहा है. 

Photo: X/ UPEIDA

दूर होगी टेंशन 

अगर आपको एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप की तरह ही ईवी चार्जिंग स्टेशन भी मिल जाएंगे, तो कई ईवी ओनर की सबसे बड़ी चिंता दूर हो जाएगी. 

Photo: X/ UPEIDA

EV चार्जिंग है चुनौती 

किसी भी ईवी यूजर की सबसे बड़ी चुनौती होती है लंबी दूरी के सफर में कार को चार्ज करना और उस चार्जिंग में लगने वाला समय. 

Photo: X/ UPEIDA

कैसे मिलेगी राहत? 

मान लीजिए 594 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे पर आप कहीं आराम करने के लिए कुछ देर रुकने का प्लान करते हैं और वहां आपको कार चार्जिंग की सुविधा मिल जाती है. 

Photo: X/ UPEIDA

सफर के तैयार होगी कार

अब जितने देर में आप आराम करेंगे, उतने वक्त में आपकी कार आगे के सफर के तैयार हो जाएगी. इस तरह से ईवी ओनर्स की सबसे बड़ी टेंशन दूर हो जाएगी. 

Photo: X/ UPEIDA

दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी

हालांकि, इस एक्सप्रेसवे पर कितने ईवी चार्जिंग स्टेशन होंगे, इसकी जानकारी नहीं है. इस एक्सप्रेसवे पर एटीएम, फूड कोर्ट और दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.

Photo: X/ UPEIDA

Read Next