Jimny और Thar को टक्कर देने वाली ये कार हुई महंगी, अब इतनी है कीमत

09 May 2026

By: Aajtak Auto

SUV का दबदबा है

भारतीय बाजार में एसयूवी बॉडी स्टाइल कार का दबदबा है. थार का तो अपना अगल ही क्रेज है. वहीं सुजुकी ने इस बाजार में सेंध लगाने के लिए जिम्नी की उतारा.

Photo: forcemotors.com

महंगी हुई ये कार

हालांकि, जिम्नी और थार को टक्कर देने के लिए फोर्स गुरखा भी इस मार्केट में मौजूद है. अब फोर्स ने इस कार की कीमत को बड़ा दिया है.

Photo: forcemotors.com

कितनी बढ़ी कीमत? 

फोर्स ने मई 2026 में गुरखा की कीमत को 35,646 रुपये तक बढ़ा दिया है. ये ऑफ रोडिंग एसयूवी 3 डोर और 5 डोर डिजाइन में आती है. 

Photo: forcemotors.com

रॉक्स- जिम्नी से टक्कर

गुरखा 3 डोर में स्टैंडर्ड 4 सीटर लेआउट मिलता है. वहीं 5 डोर गुरखा साइज में बड़ी है, जिसकी टक्कर थार रॉक्स और जिम्नी से है.

Photo: forcemotors.com

कितनी है कीमत?  

फोर्स गुरखा 3 डोर की कीमत 16.31 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं 5 डोर की कीमत 17.63 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

Photo: forcemotors.com

कितनी बढ़ी कीमत?  

फोर्स ने थ्री डोर वर्जन की कीमत 35,552 रुपये बढ़ाई है, जबकि 5-डोर वर्जन की कीमत 35,646 रुपये बढ़ाई है. इन मॉडल्स में दूसरे वेरिएंट्स नहीं मिलते हैं. 

Photo: forcemotors.com

मर्सिडीज जैसा डिजाइन

यानी इस कार में सभी फीचर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में ही मिलते हैं. मर्सिडीज जी-क्लास से इंस्पायर्ड इस कार में सर्कुलर एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं.

Photo: forcemotors.com

दमदार फीचर्स मिलते हैं

कार में डीआरएल्स, 18 इंच के एलॉय व्हील्स और 700 एमएम की वाटर वेडिंग मिलती है. कार में 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

Photo: forcemotors.com

डुअल फ्रंट एयरबैग

फोर्स गुरखा में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 7-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, डुअल फ्रंट एयरबैग, मैन्युअल एसी और 4x4 जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: forcemotors.com

Read Next