सड़क पर चलती SUV बन जाएगी पिक-अप! पेश हुई अनोखी कार

15 October 2026

By: Ashwin Satyadev

कारों की दुनिया में अब सिर्फ डिजाइन और फीचर्स की दौड़ नहीं है, बल्कि एक ही गाड़ी से कई तरह के काम लेने की कोशिश भी तेज हो रही है.

Photo: Freepik

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Fiat ने 2026 पेरिस मोटर शो में अपनी नई Multiplay Concept से पर्दा उठाया है.

Photo: Screengrab

इस कॉन्सेप्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की मदद से SUV से पिकअप ट्रक में बदला जा सकता है. 

Photo: Screengrab

यानी जरूरत के हिसाब से एक ही गाड़ी में परिवार के साथ सफर करने से लेकर बड़े सामान को ले जाने तक का इंतजाम किया गया है.

Photo: Screengrab

Fiat Multiplay Concept में पीछे की तरफ एक ऐसा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे लंबाई में आगे-पीछे खिसकाया जा सकता है.

Photo: Screengrab

इसी सिस्टम की मदद से गाड़ी को SUV और पिकअप के रूप में चेंज किया जा सकता है.

Photo: Screengrab

SUV मोड में इसमें 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था मिलती है. इसके अलावा पालतू जानवर के लिए भी एक एक्स्ट्रा सीट का इंतजाम किया गया है. 

Photo: Screengrab

इस सीट के कुशन का बाहरी हिस्सा अलग किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल पालतू जानवर को बांधने वाली पट्टी यानी लीश के तौर पर किया जा सकता है.  

Photo: Screengrab

जब बड़े सामान को ले जाने की जरूरत हो, तो Multiplay को पिकअप मोड में बदला जा सकता है. इस रूप में इसमें 4 लोगों के बैठने की जगह मिलती है.

Photo: Screengrab

इस बदलाव में गाड़ी का रियर स्पॉइलर भी अहम भूमिका निभाता है. यह घूमकर एक इंटीग्रेटेड रैक का रूप ले लेता है. वहीं, टेलगेट को भी सामान्य पिकअप से अलग बनाया गया है. 

Photo: Screengrab

Fiat ने Multiplay के केबिन को भी काफी अलग अंदाज में तैयार किया है. इसकी आगे वाली पैसेंजर सीट को लाउंज जैसी आरामदायक सीट में बदला जा सकता है. 

Photo: Screengrab

कंपनी ने केबिन में बड़ा ग्लास एरिया, चौड़ा साइड विंडो और पैनोरमिक रूफ का इस्तेमाल किया है. इससे कार का केबिन काफी एयरी महसूस होता है.

Photo: Screengrab

इसमें विंडस्क्रीन के ठीक नीचे एक बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है. खास बात यह है कि केबिन में ट्रेडिशनल फिजिकल बटन नहीं दिए गए हैं.

Photo: Screengrab

गाड़ी के व्हील आर्च और साइड सिल्स पर बिना पेंट वाला प्रोटेक्टिव क्लैडिंग दिया गया है. इसके साथ मोटे ऑल-टेरेन टायर भी नजर आते हैं. 

Photo: Screengrab

अब देखना होगा कि Fiat इस कॉन्सेप्ट को प्रोडक्शन मॉडल के रूप में पेश करती है या इसके कुछ चुनिंदा फीचर्स ही अपनी आने वाली कारों में शामिल करती है.

Photo: Screengrab

Read Next