382 करोड़ में बिका था पहला मॉडल, भारत में पेश हुई ये धांसू EV

18 October 2026

By: Aaj Tak Auto

फेरारी की ताकत

फेरारी का नाम सुनते ही तेज रफ्तार, दमदार इंजन की आवाज और शानदार स्पोर्ट्स कारों की तस्वीर सामने आ जाती है.

Video: Pixabay

इलेक्ट्रिफाइड फेरारी

लेकिन अब यह इतालवी लग्जरी कार निर्माता अपनी आइडेंटिटी को इलेक्ट्रिफाइड करने जा रही है. कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce को लॉन्च किया था.

Photo: Ferrari.com

भारत में पेश

अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश किया है. यह कंपनी की पहली प्योर इलेक्ट्रिक कार है.

Photo: Ferrari.com

382 करोड़ में बिकी थी

दरअसल, Ferrari की पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक कार Luce की पहली यूनिट को नीलामी में करीब 382 करोड़ रुपये में बेचा गया था.

Photo: Screengraba

किसने खरीदी थी कार

इस कार को अमेरिकी अरबपति ऑप्टोमेट्रिस्ट, इन्वेंटर और कारोबारी डॉ. हर्बर्ट “हर्बी” वर्टहाइम ने खरीदा था. जिन्हें फेरारी की कारें कलेक्ट करने का शौक है.

Photo: Screengraba

कैसी है कार

Ferrari Luce का डिजाइन अब तक की ट्रेडिशनल फेरारी कारों से काफी अलग है. इसके एक्सटीरियर डिजाइन में एयरोडायनामिक्स पर खास ध्यान दिया गया है. 

Photo: Ferrari.com

शानदार केबिन

Ferrari Luce का केबिन बेहद ख़ास है. आजकल के ट्रेंडी टचस्क्रीन के बजाय इसमें फिजिकल बटन पर ज्यादा फोकस किया है.

Photo: Ferrari.com

फिजिकल बटन

इसके केबिन में फिजिकल बटन, मैकेनिकल स्विच, एल्युमीनियम डायल और हाथों से इस्तेमाल किए जा सकने वाले कंट्रोल दिए गए हैं.

Photo: Ferrari.com

ख़ास स्टीयरिंग व्हील

इनके साथ मॉडर्न डिजिटल डिस्प्ले भी मिलते हैं, इसका स्टीयरिंग व्हील भी खास है, जिसे रिसाइकिल किए गए एल्युमीनियम से मशीनिंग के जरिए तैयार किया गया है. 

Photo: Ferrari.com

चार इलेक्ट्रिक मोटर

पावर के मामले में Ferrari Luce किसी ट्रेडिशनल कार से कम नहीं है. इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जिनमें से हर एक एक पहिये को पावर देती है.

Photo: Ferrari.com

जबरदस्त पावर

ये चारों मोटर मिलकर 1,036 bhp की पावर जेनरेट करते हैं. यानी इलेक्ट्रिक होने के बावजूद फेरारी में पावर की कोई कमी महसूस नहीं होगी.

Photo: Ferrari.com

2.5 सेकंड में रफ्तार

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप-स्पीड 310 किमी/घंटा है.

Photo: Ferrari.com

530 किमी रेंज

Ferrari Luce में 122 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार चार्ज करने पर 530 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. 

Photo: Ferrari.com

18 मिनट में चार्ज

इसमें 350 kW तक की क्षमता वाली DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 18 से 23 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है.

Photo: Ferrari.com

एक्टिव सस्पेंशन

Ferrari Luce में एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम, फोर-व्हील स्टीयरिंग और टॉर्क वेक्टरिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. जो कार की स्टेबिलिटी, मोड़ पर कंट्रोल और हैंडलिंग में मदद करते हैं.

Photo: Ferrari.com

पहली 5-सीटर

Ferrari Luce कंपनी की पहली पांच सीटों वाली कार भी है. जो इसे फेरारी की पारंपरिक दो सीटों वाली स्पोर्ट्स कारों से अलग बनाता है.

Photo: Ferrari.com

Read Next