21 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है.
Photo: PTI
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिजिटल लोकल टोल पास की सुविधा शुरू की है. अब लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
Photo: Screengrab
पूरा काम राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप के जरिए मिनटों में होगा. इस पास से पूरे महीने लोकल टोल प्लाजा से आवाजाही की जा सकेगी.
Photo: rajmargyatra.nhai.gov.in
NHAI के मुताबिक, यह डिजिटल लोकल पास उन लोगों के लिए है जो किसी पात्र टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं.
Photo: Screengrab
पात्रता की जांच VAHAN डेटाबेस के जरिए होगी. इसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, मालिक का पता और उससे जुड़ा FASTag अपने आप सत्यापित हो जाएगा.
Photo :screengrab
डिजिटल लोकल टोल पास की शुरुआत दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से की गई है.
Photo: PTI
यहां 11 मई से बैरियर-लेस टोलिंग यानी मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लागू है. आने वाले महीनों में यह सुविधा देश के दूसरे टोल प्लाजा पर भी शुरू की जाएगी.
Photo: Screengrab
MLFF यानी मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में वाहनों को टोल चुकाने के लिए रुकना नहीं पड़ता.
Photo: Screengrab
सड़क पर लगे हाई-परफॉर्मेंस RFID रीडर FASTag को रीड करते हैं और ANPR कैमरे वाहन का नंबर रिकॉर्ड करते हैं.
Photo: Screengrab
इसके बाद टोल की रकम अपने आप कट जाती है. अगर टोल का पेमेंट नहीं होता है तो सिस्टम वाहन मालिक को अपने आप ई-नोटिस भेज देता है.
Photo: Screengrab
पहले लोकल पास बनवाने के लिए लोगों को टोल प्लाजा जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते थे. इसके बाद ही उनकी पात्रता तय होती थी.
Photo: Screengrab
अब पूरा प्रोसेस डिजिटल हो गया है जिसे कुछ मिनटों में पूरा किया जा सकेगा. इससे समय की बचत होगी और लोगों को टोल प्लाजा का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.
Photo: Screengrab